Advertisement
Advertisement

Video Politics: RJD के 1 वीडियो के जवाब में जदयू ने जारी किए 3 वीडियो, कहा…

Video Politics

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्य की सरकार पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी समेत राजद लगातार हमलावर है। राजद का साथ छोड़ कर जबसे नीतीश कुमार ने एनडीए के साथ राज्य में सरकार बनाया है और लोकसभा चुनाव के बाद से तेजस्वी का नीतीश पर हमला और भी अधिक हो गया है। तेजस्वी यादव लगातार कह रहे थे कि नीतीश कुमार एनडीए से हट कर सरकार बनाने के लिए गिरगिराते हुए हमारे पास आये तब हम लोगों ने उनके साथ गठबंधन कर सरकार बनाया था।

तेजस्वी यादव के इस बयान के बाद जदयू लगातार तेजस्वी को सबूत दिखाने की मांग कर रहे थे जिसके बाद बीते दिनों राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने नीतीश कुमार का एक वीडियो जारी किया। अब एक बार फिर सीएम नीतीश के खासमखास बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने प्रेस कांफ्रेंस कर राजद पर हमला किया है। अशोक चौधरी ने कहा कि जगदानंद सिंह ने जो वीडियो जारी किया है उसमें नीतीश कुमार के हाथ में माइक है और वे राबड़ी देवी से कुछ बोल रहे हैं जिसे तेजस्वी और राजद के नेता गिरगिराना कह रहे हैं। तेजस्वी यादव और उनकी टीम झूठा प्रचार कर लोगों में भ्रम फैला रहे हैं।

राजद ने शुरू किया है वीडियो गेम
अशोक चौधरी ने कहा कि राजद के लोग अब वीडियो गेम शुरू कर रहे हैं। राजद के वीडियो के प्रतिकार में जदयू के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने भी तीन वीडियो जारी किया है। पहले वीडियो में लालू यादव एक इंटरव्यू में कहते दिख रहे हैं कि नीतीश कुमार को हमने फोन किया कि देखो भाई क्या हो गया। नीतीश कुमार को भी इससे झटका लगा और वह भी बोले यह क्या हो गया? हमारे बंटवारे का लाभ ले लिया।

वहीं एक अन्य वीडियो पटना के गांधी मैदान का है जिसमें नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया था। इस दौरान तेजस्वी यादव ने मंच से शिक्षकों से अपील करते हुए कहा था कि आप सब उस व्यक्ति के लिए उठ कर ताली बजाएं जिसने आपको यह नौकरी दिया है, बिहार के मुख्यमंत्री एक बार उन्हें धन्यवाद दीजिये। वहीं तीसरे वीडियो में लालू यादव कह रहे हैं नीतीश कुमार ने हमें मुख्यमंत्री बनने में काफी मदद किया है। अशोक चौधरी ने तीनो वीडियो जारी करने के बाद कहा कि जो सच है वही सच है।

नीतीश कुमार को मिला था लहूलुहान राज्य
अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार जब बिहार के मुख्यमंत्री बने थे तब वह एक लहूलुहान राज्य था। राज्य में 118 नरसंहार की घटनाएं घट चुकी थी, उनके शासनकाल में राज्य सांप्रदायिकता की घटनाएं होती थी। अपहरण उन्ही के राज में शुरू हुआ जिसे नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री बनने के बाद ठीक किया। उन्हें अपने समय का राज्य देखना चाहिए और वे नीतीश कुमार पर सवाल नहीं उठा सकते हैं। नीतीश कुमार की ईमानदारी और सादगी पर पूरा देश अभिमान करता है। अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव को नसीहत देते हुए कहा कि आप खुद कीचड़ में डूबे हुए हैं, आप दूसरे पर क्या कीचड़ फेंकेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-      मांझी के बयान पर RJD राज्य सरकार पर हुई हमलावर, शराबबंदी को लेकर…

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Video Politics Video Politics Video Politics Video Politics Video Politics Video Politics

Video Politics

Commercial Advertisment

Munger Shastri Chowk Fire: शास्त्री चौक पर कैसे लगी आग? पटाखे...

Munger Shastri Chowk Fire: दीपावली के दौरान पटाखे की एक चिंगारी ने मुंगेर के शास्त्री चौक पर अफरा-तफरी मचा दी। मोटरसाइकिल रिपेयरिंग दुकानों के...

Teachers Salary Payment Before Chhath: छठ से पहले शिक्षकों को बड़ा...

Teachers Salary Payment Before Chhath: छठ महापर्व से पहले जिले के सभी 17,069 शिक्षकों को वेतन भुगतान करने के लिए शिक्षा विभाग ने कवायद...

Pappu Yadav International Honour: न पुरस्कार की चाह, न सम्मान की...

Pappu Yadav International Honour, पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को समाज सेवा के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सम्मान से...