RJD ने जारी किया नया Video! लिखा- कुर्सी में जिनकी जान!

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पार्टी मुजफ्फरपुर दलित बच्ची के साथ हुई वीभस्त घटना के लेकर डबल इंजन की सरकार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और बिहार पुलिस पर लगातार हमलावर है। मीडिया के साथ-साथ सोशल मीडिया पर पोस्टर करके रोज सवाल पूछ रही है। राजद पार्टी कह रही है कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। साथ ही कांग्रेस पार्टी भी सरकार पर लगातार हमला कर रही है।

LN Mishra 1 22Scope News

RJD ने जारी किया नया Video, पीएम-सीएम पर किया है कटाक्ष

राजद पार्टी ने एक नया वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर जारी किया है जिसमें लिखा है कि कुर्सी में किसकी जान! राजद पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर इस वीडियो के जरिए हमला किया है। साथ ही राजद ने डबल इंजन की सरकार पर निशाना साधा है। राजद ने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। बिहार में सभी अपराधी मस्त है और नीतीश की डबल इंजन की सरकार पस्त है।

मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वालों, तुम कभी अपनी साजिशों में सफल नही हो सकोगे – तेजप्रताप यादव

इस बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे व पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी यादव के लिए भी एक पोस्ट लिखा। जिसमें उन्होंने लिखा कि कि मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वालों, तुम कभी अपनी साजिशों में सफल नही हो सकोगे। कृष्ण की सेना तो तुम ले सकते हो लेकिन खुद कृष्ण को नहीं। हर साजिश को जल्द बेनकाब करूंगा। बस मेरे भाई भरोषा रखना मैं हर परिस्थिति में तुम्हारे साथ हूं, फिलहाल दूर हूं लेकिन मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ था और रहेगा। मेरे भाई मम्मी-पापा का ख्याल रखना, जयचंद हर जगह है अंदर भी और बाहर भी।

यह भी देखें :

तेजस्वी ने किया ट्वीट, लिखा- बिहार में सतर्क रहे, सचेत रहे, सावधान रहे!

विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने अभी थोड़ी देर पहले सोशल मीडिया एक्स पर एक ट्वीट किया है। तेजस्वी ने लिखा है कि सूचना जनहित में जारी। बिहार में सतर्क रहे, सचेत रहे, सावधान रहे! अपने जानमाल की रक्षा स्वयं करें। क्योंकि बिहार में 𝟐𝟎 वर्षों की एनडीए सरकार के सत्ता संरक्षित अपराधी कभी भी, कहीं भी, कैसे भी कुछ भी वारदात कर सकते है।

यह भी पढ़े : चिराग के लिखे पत्र पर मचा सियासी बवाल, तेजस्वी ने कहा- छोड़िये सरकार का साथ

Bihar Mineral Resources: बिहार की जमीन के नीचे क्या है? खनिज...

Bihar Mineral Resources: बिहार के खनिज संसाधनों के विकास और इनके आधुनिक तरीके से उपयोग को लेकर केंद्र और राज्य सरकार ने कवायद तेज...

Ranchi T20 Ticket Price: 9 अक्टूबर को Ranchi में India-West Indies...

Ranchi T20 Ticket Price, रांची: क्रिकेट प्रेमियों के लिए रांची में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच लौटने वाला है। 9 अक्टूबर को...

Bihar Tribal Development: शिक्षा से रोजगार तक बदलेगी तस्वीर? बिहार के...

Bihar Tribal Development: बिहार के जनजातीय क्षेत्रों में विकास योजनाओं को स्थानीय जरूरतों से जोड़ने की पहल तेज हो गई है। इसके तहत राज्य...