Doctor Rape Murder Case में संदीप घोष और पुलिस अफसर को CBI ने किया गिरफ्तार, ये है आरोप

Doctor Rape Murder Case: सीबीआई ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और एक पुलिस अधिकारी को पीजी प्रशिक्षु डॉक्टर से बलात्कार और हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों की गिरफ्तारी मामले में एफआईआर दर्ज करने में देरी और सबूत गायब करने के आरोप में हुई है।

इससे पहले संदीप घोष को वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित एक अलग जांच में केंद्रीय एजेंसी ने गिरफ्तार किया था। वह 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में हैं। गिरफ्तार पुलिस अधिकारी टाला पुलिस स्टेशन SHO अभिजीत मंडल हैं। 26 अगस्त को सीबीआई ने सरकारी अस्पताल में एक डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की अपनी जांच के तहत पूर्व प्रिंसिपल का दूसरी बार पॉलीग्राफ परीक्षण किया था।

Doctor Rape Murder Case

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने जांच पर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए सीबीआई को तीन सप्ताह का समय दिया है, जिसे 17 सितंबर को प्रस्तुत किया जाना है। बता दें कि, 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल में एक 31 वर्षीय डॉक्टर का शव मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि हत्या से पहले उसके साथ क्रूरतापूर्वक बलात्कार किया गया था।

SIR Verification में बड़ा खुलासा, बरहरवा में 200 रुपये लेकर बनाए...

बरहरवा में SIR दस्तावेज सत्यापन के दौरान चार फर्जी निवास प्रमाण पत्र मिले। 200 रुपये लेकर प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में पांच लोगों...

Weather Update: रांची में बारिश थमी तो बढ़ा तापमान, 8 सितंबर...

रांची में बारिश थमने के बाद तापमान बढ़ा है। 8 सितंबर से मौसम बदलने के आसार हैं। 9 सितंबर को झारखंड के सात जिलों...

Giridih News: झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, देर...

झारखंड के कैबिनेट मंत्री और गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया। देर रात अचानक सीने में दर्द के बाद अस्पताल में...