कर्मा पूजा का सामान विर्सजन करने गई 3 बच्चे तालाब में डूबे, एक की मौत

नालंदा : हिलसा थाना क्षेत्र के मदार चक गांव के तालाब में रविवार को कर्मा पर्व का प्रतिमा विसर्जन करने के दौरान तीन बच्चे डूबने लगे। तीनों बालक को डूबते देख आसपास के ग्रामीणों ने तीनों बालक तालाब से निकाला। आनन-फानन में तीनों को हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने शिवम कुमार को मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस दलबल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ भेज दिया। जबकि नैतिक कुमार एवं पीयूष कुमार को इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। नैतिक कुमार की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि तीनों बच्चे शहर के बजरंग बाग में नवनीत पाठक के मकान में रहते हैं। नवनीत पाठक के एक पुत्र नैतिक कुमार है जबकि दो बालक किरदार है। तीनों बच्चे मिलकर कर्मा पर्व मे स्थापित किए गए गौरा गणेश की प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए गए थे। इसी दौरान यह घटना घटी। घटना के बाद पूरे गांव में चीख पुकार मच गई है।

यह भी पढ़े : नालंदा में एक साथ 5 घरों में चोरी

यह भी देखें :

राजा कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

विकास के नए मानक गढ़ रहा बिहार : मानव विकास, गरीबी...

पटना : बिहार ने पिछले दो दशकों में विकास के लगभग सभी प्रमुख सामाजिक एवं आर्थिक संकेतकों पर उल्लेखनीय प्रगति दर्ज करते हुए देश...

ट्रक से 11 हजार लीटर विदेशी शराब बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

आरा : भोजपुर के जिलापदाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्य निषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन...

Dhanbad: जमुआतांड़ में सड़क हादसे ने ली युवक की जान, आक्रोशित...

Baghmara News: धनबाद जिले के बाघमारा इलाके में तेज़ रफ़्तार हाइवा ट्रक की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई और दूसरा...

नशीली इंजेक्शन तस्करी का बड़ा खुलासा, भारी मात्रा में इंजेक्शन के...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर मद्य निषेध और राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो पटना की टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरपुर जिले में प्रतिबंधित...

मोतिहारी में बुलडोजर एक्शन, छतौनी चौक से ढाका रोड तक चला...

मोतिहारी : मोतिहारी शहर में जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान बड़े पैमाने पर बुलडोजर एक्शन चलाया गया। शहर के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img