Advertisment

ट्रक से 11 हजार लीटर विदेशी शराब बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

आरा : भोजपुर के जिलापदाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्य निषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज सहायक आयुक्त मद्य निषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली की हरियाणा से ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बिहार की ओर ले जाया जा रहा है।

Health Department Add 10 22Scope News

महुरही ओवरब्रिज के पास से एक महिंद्रा ब्लाजो ट्रक से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया

मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग भोजपुर एवं राज्य नियंत्रण ब्यूरो पटना के संयुक्त छापेमारी में मोहनिया-आरा फोरलेन पर महुरही ओवरब्रिज के पास से एक महिंद्रा ब्लाजो ट्रक से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। ट्रक पर निबंधन संख्या PB10JP-9177 अंकित पाया गया। वाहन के चालक अमनदीप सिंह हरियाणा के साथ एक अन्य व्यक्ति जरनैल सिंह को गिरफ्तार करते हुए अग्रतर कार्यवाही हेतु न्यायालय को सुपुर्द करने हेतु कार्रवाई की जा रही है।

Ara Wine 1 1 22Scope News

जब्त शराब का बाजार मूल्य करीब एक करोड़ 35 लाख के करीब आंका गया

आपको बता दें कि उक्त वाहन से Imperial blue whisky 180 ml का 60480 पीस, Royal Challenge Whisky 180ml का 1440 पीस एवं Kingfisher extra special beer 500 ml का 120 पीस जो की कुल 62040 पीस में 11205.600 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त किया गया। जब्त शराब का बाजार मूल्य करीब एक करोड़ 35 लाख के करीब आंका गया। जब्त शराब मुजफ्फरपुर की ओर ले जाया जा रहा था।

Ara Wine 2 1 22Scope News

मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है

छापेमारी दल में निरीक्षक अनिल कुमार, सहायक अवर निरीक्षक धीरज कुमार सिंह एवं सहायक अवर निरीक्षक मदन लाल यादव के साथ साथ मद्य निषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान सामिल थे। मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Ara Wine 3 1 22Scope News

यह भी पढ़े : मद्य निषेध व उत्पाद विभाग की बड़ी उपलब्धि, स्कार्पियो से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

AI और Technical Education पर बिहार का बड़ा फोकस, BEU के...

बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय के चौथे स्थापना दिवस पर मंत्री शीला कुमारी ने कहा कि BEU ने चार वर्षों में तकनीकी शिक्षा में नई पहचान...

Bankipur By Election 2026: बांकीपुर में एनडीए का शक्ति प्रदर्शन, सम्राट...

बांकीपुर उपचुनाव से पहले एनडीए के रोड शो में सम्राट चौधरी ने भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा के लिए वोट मांगे। नितिन नवीन समेत कई...

Jharkhand Naxal Surrender: डीजीपी के सामने 16 नक्सली करेंगे सरेंडर, 11...

झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता। 15 लाख के इनामी संतोष उर्फ गांधी समेत 16 नक्सली डीजीपी के सामने सरेंडर करेंगे। 11 अत्याधुनिक...