UP : समाजवादी पार्टी के भदोही विधायक और उनकी पत्नी हुए भूमिगत, बेटा हिरासत में

डिजीटल डेस्क : UP – समाजवादी पार्टी के भदोही विधायक और उनकी पत्नी हुए भूमिगत, बेटा हिरासत में। नाबालिग किशोरी से घरेली कामकाजम के नाम उत्पीड़न, आत्महत्या के लिए उकसाने और नाबालिग से बंधुआ मजदूरी कराने के आरोप में संगीन धाराओं में केस दर्ज होने के बाद से समाजवादी पार्टी (सपा) के भदोही विधायक जाहिद जमाल बेग और उनकी पत्नी सीमा बेग भूमिगत हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि वे दोनों गिरफ्तारी के डर से भूमिगत हो गए हैं। रविवार को भदोही में सपा विधायक के आवास पर पहुंची पुलिस ने विधायक के बेटे जईम बेग को हिरासत में ले लिया और उसे साथ लेकर कोतवाली पहुंची है।

केस दर्ज होते ही शनिवार से भूमिगत हुए सपा विधायक

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में सपा विधायक जाहिद जमाल बेग की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। विधायक और पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद ही पति-पत्नी गिरफ्तारी के डर से आवास छोड़ कर फरार हो गए। अपने खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना मिलते ही सपा विधायक व उनकी पत्नी ने शनिवार को ही आवास छोड़ दिया।

रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजबीर सिंह के साथ पुलिस टीम विधायक आवास पर धमक पड़ी। दूसरी तरफ भदोही में सपा विधायक के आवास पर इस समय सपा कार्यकर्ताओं का भी जमावड़ा है। आवास पर पुलिस का पहरा भी बढ़ा दिया गया है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव संग भदोही विधायक जाहिद बेग की फाइल फोटो
सपा मुखिया अखिलेश यादव संग भदोही विधायक जाहिद बेग की फाइल फोटो

एक की खुदकुशी के बाद विधायक आवास से मिली थी दूसरी नाबालिग किशोरी

बता दें कि उत्तर प्रदेश के भदोही नगर के पचभैया वार्ड स्थित सपा विधायक जाहिद बेग के आवास पर बीते 8 सितंबर की रात 17 वर्षीय किशोरी ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली थी। बताया जा रहा है कि मृत किशोरी बीते 9 सालों से विधायक आवास पर घरेलू नौकरानी के तौर पर काम कर रही थी।

घटना के अगले दिन डीएम और एसपी के निर्देश पर गठित श्रम विभाग, सीडब्ल्यूसी और पुलिस की संयुक्त टीम ने विधायक आवास पर छानबीन शुरू की तो वहां से एक और नाबालिग किशोरी को बरामद किया।

फिर मृत नाबालिग किशोरी के मां-बाप और परिजनों के साथ बरामद नाबालिग किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने विधायक और उनकी पत्नी के खिलाफ बंधुआ मजदूरी, उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गत शनिवार मुकदमा दर्ज किया।

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...

Jamui Industrial Investment: जमुई में औद्योगिक विकास की बड़ी तैयारी, चकाई...

Jamui Industrial Investment: बिहार के जमुई जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है। मुख्यमंत्री...