Advertisement
Advertisement

एयरपोर्ट पर पीएम नरेंद्र मोदी से मिले सीएम हेमंत सोरेन, किया स्वागत

रांची. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने 6 नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर देश को समर्पित किया। इस बीच रांची एयरपोर्ट पर प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनसे मुलाकात की और उनका स्वागत किया। इस दौरान सीएम हेमंत ने पीएम मोदी को स्मृति चिन्ह भेंटकर विदाई दी।

मुलाकात के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘देश के माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी से रांची एयरपोर्ट पर मुलाकात कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।’

इससे पहले जमशेदपुर में बीजेपी की परिवर्तन महारैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने राज्य के सत्ताधारी दल पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड के तीन सबसे बड़े दुश्मन हैं, जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी। उन्होंने कहा कि ‘झारखंड के निर्माण का बदला आज भी RJD झारखंड से उतारती है और कांग्रेस को तो झारखंड से नफरत है ही। ये JMM वाले, जिन्होंने आदिवासियों के वोट से अपनी राजनीति चमकाई, आज वो किसके साथ खड़े हैं? ये लोग आदिवासियों के जंगल जमीन पर कब्जा करने वालों के साथ हैं।’

जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी पर पीएम नरेंद्र मोदी का हमला

इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि, ‘JMM के लोग बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के साथ खड़े हैं। ये घुसपैठिए और कट्टरपंथी JMM को भी अपने कब्जे में लेते जा रहे हैं। इनके लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा के भीतर भी घुस गए हैं। जानते हैं ऐसा क्यों हुआ? क्योंकि JMM में कांग्रेस का भूत घुस गया है। जब किसी पार्टी में कांग्रेस का भूत घुस जाता है, तो तुष्टिकरण ही उस दल का इकलौता एजेंडा बन जाता है। इसके लिए सबसे पहले ये लोग दलित, आदिवासी और पिछड़ा समाज के हितों की बलि चढ़ाते हैं। यही हाल JMM का भी हो रहा है।’

पीएम मोदी ने आज कहा कि JMM और कांग्रेस जैसे दलों को आपका वोट नहीं चाहिए। ये दल मजहब के नाम पर अपना वोटबैंक बनाना चाहते हैं। यही समय है, हमें इस खतरे को यहीं पर रोकना होगा। उन्होंने कहा, ‘इस देश की सबसे बेईमान और महाभ्रष्ट पार्टी एक ही है- कांग्रेस पार्टी। इस देश का सबसे भ्रष्ट परिवार एक ही है- कांग्रेस का परिवार। भ्रष्टाचार की सारी धाराएं वहीं से निकलती हैं। ये JMM वाले भी उसी स्कूल से ट्रेनिंग लेते हैं- कांग्रेस स्कूल ऑफ करप्शन।’

पीएम नरेंद्र मोदी का दवा- झारखंड में बनेगी एनडीए की सरकार

पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं वादा करता हूं… झारखंड में कुछ महिनों के बाद जब बीजेपी की सरकार बनेगी, एनडीए की सरकार बनेगी तो इन सारे मामलों की जांच करवाई जाएगी। वादे करना और उसे पूरा करना… ये सिर्फ बीजेपी ही करती है।’ उन्होंने कहा कि हमने 70 साल और उससे अधिक उम्र के हर बुजुर्ग को मुफ्त इलाज की गारंटी दी थी। कुछ दिन पहले ही हमारी सरकार ने उस फैसले पर मुहर लगा दी है।

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...