Advertisment

सीताराम येचुरी के निधन पर पीएम मोदी और राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने जताया दुख

Desk. वेटरन लेफ्टिस्ट नेता सीताराम येचुरी के निधन पर सियासी जगत में शोक का माहौल है। उनके निधन पर पीएम मोदी और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने दुख जताया है।

सीताराम येचुरी के निधन पर पीएम ने जताया दुख

उनके निधन पर पीएम मोदी ने दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, ‘श्री सीताराम येचुरी जी के निधन से दुःख हुआ। वह वामपंथ के अग्रणी प्रकाश थे और राजनीतिक स्पेक्ट्रम से जुड़ने की अपनी क्षमता के लिए जाने जाते थे। उन्होंने एक प्रभावी सांसद के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ॐ शांति।’

वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने येचुरी के निधन पर दुख जताते हुए एक्स पर पोस्ट लिखा, ‘सीपीआई (एम) के महासचिव और पूर्व राज्यसभा सांसद, सीताराम येचुरी जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उनका निधन राजनीतिक क्षेत्र के लिए क्षति है। मैं उनके परिवार के सदस्यों और दोस्तों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय को सहने की शक्ति दे।’

सीताराम येचुरी के निधन पर राहुल गांधी ने प्रकट किया शोक

वहीं राहुल गांधी ने दुख जताते हुए एक्स पर पोस्ट किया, ‘सीताराम येचुरी जी मित्र थे। वे हमारे देश की गहरी समझ रखने वाले भारत के विचार के संरक्षक थे। मैं उनके साथ लंबी चर्चाओं को याद करूंगा। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, दोस्तों और अनुयायियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।’

वहीं प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा, ‘श्री सीताराम येचुरी का निधन हम सभी के लिए एक गहरी क्षति है। हमारे देश के प्रति उनकी वर्षों की सेवा और समर्पण अत्यंत सम्मान के योग्य है। सबसे बढ़कर, वह स्वाभाविक रूप से एक सभ्य इंसान थे जो राजनीति की कठोर दुनिया में संतुलन और सौम्यता की भावना लेकर आए। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और उनके प्रियजनों को इस त्रासदी का सामना करने की शक्ति और साहस मिले।’

सीताराम येचुरी के निधन के बाद उनके परिवार ने शिक्षण और अनुसंधान के उद्देश्यों के लिए नई दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को उनके पार्थिव शरीर दान कर दिया है। सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी का निधन हो गया है। वे 72 साल के थे। सीताराम येचुरी एक बड़े वामपंथी चेहरे के रूप में जाने जाते थे। आज नई दिल्ली के अखिल भारतीय संस्थान में निधन हो गया। वे श्वसन तंत्र के संक्रमण से पीड़ित थे।

सीताराम येचुरी का निधन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एम्स ने पुष्टि की है कि 72 साल के येचुरी का गंभीर श्वसन संक्रमण से जूझने के बाद दोपहर 3:05 बजे निधन हो गया। एम्स ने एक विज्ञप्ति में कहा, “परिवार ने शिक्षण और अनुसंधान उद्देश्यों के लिए उनका शरीर एम्स, नई दिल्ली को दान कर दिया है।”

सीपीआई (एम) महासचिव 19 अगस्त से एम्स में इलाज करा रहे थे, जहां उन्हें निमोनिया जैसे सीने में संक्रमण के कारण भर्ती कराया गया था। गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में रखे जाने और डॉक्टरों की एक टीम द्वारा निगरानी किए जाने के बावजूद येचुरी के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ और आखिरकार उका निधन हो गया।

Saryu Rai Jamshedpur News: बिजली-नाली की शिकायतें सुनते ही एक्शन में...

Saryu Rai Jamshedpur News: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रविवार को भाटिया बस्ती, अशोक पथ मंदिर, मंदिर पथ और आसपास के कई इलाकों...

Goal Education Dhanbad NEET Success: 28 साल की सफलता का जश्न,...

Goal Education Dhanbad NEET Success: कॉम्पिटिटिव एग्ज़ाम की तैयारी कराने वाले प्रमुख कोचिंग संस्थान 'गोल एजुकेशन' ने रविवार को उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में अपनी...

Dehri Executive Officer Murder: 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाई अधिकारी...

Dehri Executive Officer Murder: रोहतास ज़िले में डेहरी नगर परिषद के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने घटना के...