तेजस्वी का नीतीश पर हमला, कहा- मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार का वर्ण-पत्र, वाह जी वाह

पटना : बिहार में विपक्ष के नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव इन दिनों जन संवाद यात्रा पर निकले हुए हैं। इस यात्रा की शुरुआत समस्तीपुर से की थी। अभी वह मधुबनी जिले में हैं। वहीं से तेजस्वी ने सोशल मीडिया एक्स पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके मंत्री पर करारा हमला किया है। तेजस्वी ने एक्स पर एक पोस्ट लिखा है। जिसका शीर्षक है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भ्रष्टाचार का वर्ण-पत्र।

तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के कैबिनेट मंत्री बिहार जैसे पिछड़े और गरीब राज्य के अपने विभागों को लूट कर सभी अखबारों में करोड़ों-करोड़ के फुल पेज विज्ञापन दे रहे हैं। आश्चर्यजनक है कि यह विज्ञापन नीतीश कुमार की पार्टी जदयू, बिहार सरकार तथा सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की तरफ से आधिकारिक विज्ञापन नहीं बल्कि कैबिनेट के पांच मंत्रियों की तस्वीरों के साथ बिना किसी निवेदक के जारी किया है।

यह भी देखें :

उन्होंने आगे लिखा है कि यह विज्ञापन टूटते पुलों से प्राप्त कमीशन, जमीन सर्वे, स्मार्ट मीटर तथा थानों और ब्लॉक कार्यालयों में सरकारी भ्रष्टाचार के माध्यम से अर्जित अवैध काली कमाई एवं अवैध धन शोधन से दिया जा रहा है। यह विज्ञापन भी नहीं बल्कि नीतीश कुमार के भ्रष्टाचार का विवरण और शंसापत्र है। ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर तथा पुल-पुलिया और सड़क बनाने में अभियंताओं से कमीशन लो और फिर उसी काली कमाई व धन-शोधन से अभियंताओं को अभियंता दिवस की बधाई दो। सीएम और उनके मंत्री अभियंताओं और ठेकेदारों से कमीशन लेते है तभी तो घटिया क्वालिटी के पुल गिरते है। वाह जी नीतीश कुमार जी वाह।

यह भी पढ़े : तेजस्वी का ऐलान, कहा- सरकार बनी तो मिथिलांचल के विकास के लिए बनेगी MDA

Bihar Government Scheme: हर महीने का अंतिम रविवार बनेगा खास! बिहार...

Bihar Government Scheme: बिहार में ग्रामीण विकास और पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी...

Bihar Police Social Media Action: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाना पड़ेगा...

Bihar Police Social Media Action: बिहार पुलिस ने सोशल मीडिया पर कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले आपत्तिजनक और भ्रामक कंटेंट के खिलाफ एक व्यापक...

PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह मामले में नया...

पटना: PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह से जुड़े मामले में एक नई बात सामने आई है। उन्हें सुरक्षा देने वाले सरकारी...