Commercial Advertisment

‘नीतीश के रहते अल्पसंख्यक समाज के साथ नहीं हो सकता है गलत’

पटना : बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने एक बड़ा बयान दिया है। वक्फ बोर्ड संशोधन कानून को लेकर पटना में कल यानी रविवार को हुई बैठक को लेकर कहा कि इमारतें सरिया के मुख्य शरीयत की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के रहते हुए अल्पसंख्यक समाज के साथ गलत नहीं हो सकता है।

मंत्री जमा खान ने कहा कि नीतीश कुमार ने इस बिल की जानकारी होते ही दिल्ली तक बात की और जेपीसी में जांच करवाया है।अल्पसंख्यक समाज के नेताओं को भी आश्वासन दिया है कि मेरे रहते हुए आपको नुकसान नहीं पहुंचा जा सकता है। जदयू इस विषय पर गंभीर चिंता कर रही है। नीतीश कुमार माइनॉरिटी के साथ बराबर रहे हैं और आगे भी रहेंगे। अल्पसंख्यक को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा, जबतक नीतीश कुमार उनके साथ खड़े हैं।

यह भी देखें : 

राजद के अपराध के विषय पर राजभवन मार्च पर मंत्री जमा खान ने कहा कि चुनाव नजदीक है, उसे देखकर बौखलाहट में है। बिहार का हाल क्या कर दिया था। बिहार की जनता के साथ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने क्या किया जनता सब जानती है। इसलिए इनको कुछ भी करने से जनता समझ रही है, कौन उनके हक में काम कर रहा है। नीतीश कुमार ने बीमार बिहार को स्वस्थ बिहार बनाया है।

यह भी पढ़े : शकील अहमद ने कहा- मुस्लिम समाज को भड़काने का काम करती है BJP

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Rohtas ATM Robbery Case: 38 लाख की लूट, दो गिरफ्तारी और...

Rohtas ATM Robbery Case: बिहार के रोहतास जिले में एटीएम लूट की दो बड़ी वारदातों का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है।...

Nishant Kumar Sasaram Visit: सासाराम पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, सरदार...

Nishant Kumar Sasaram Visit: बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और जदयू नेता निशांत कुमार मंगलवार को सासाराम पहुंचे। यहां उन्होंने तकिया बाजार में आयोजित...

बिहार बना National Red Run 4.0 का मेजबान, 32 राज्यों के...

National Red Run 4.0 Patna: बिहार ने राष्ट्रीय स्तर के नेशनल रेड रन 4.0 की मेजबानी करते हुए HIV संक्रमण के प्रति जागरूकता और...