शकील अहमद ने कहा- मुस्लिम समाज को भड़काने का काम करती है BJP

पटना : कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने वक्फ संशोधन बिल को लेकर बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस नेता ने बीजेपी और नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी मुस्लिम समाज को देश में भड़काने का काम करती है। मुस्लिम के नाम पर राजनीति कर सिर्फ वोट लेने के लिए काम करती है। केंद्र सरकार को कृषि बिल को भी वापस लेना पड़ा था। मुसलमान समाज का वक्फ बिल भी अगर आता है तो उस पर भी आंदोलन होगा।

कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार अल्पसंख्यक के हितैषी बनते हैं, अपना बयान जारी करें। नीतीश कुमार को चित भी मेरी पट भी मेरी करने से काम नहीं चलेगा। मुसलमानों के दान से केंद्र सरकार को दिक्कत है। हिंदुओं के दान से मठ और मंदिर चलते हैं, उसमें कोई दिक्कत नहीं है।

यह भी देखें :

वक्फ बोर्ड कानून में संशोधन बीजेपी की साजिश है – सुरेंद्र राम

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुरेंद्र राम ने बीजेपी पर बड़ा बयान दिया है। बीजेपी मुसलमान समाज के जमीन को हड़पने की साजिश में लगी हुई है। वक्फ बोर्ड कानून में संशोधन बीजेपी की साजिश है। इस साजिश को विपक्ष पूरा नहीं होने देगी। अल्पसंख्यक का नीतीश कुमार खुद को हितैषी बताते हैं, तो इस कानून का सार्वजनिक रूप से विरोध करें। अल्पसंख्यक का हितैषी बताना और दूसरी ओर जदयू सांसद ललन सिंह का संसद में वक्फ बिल का समर्थन करते हैं। नीतीश कुमार की बात हाथी के दांत की तरह है, दिखाने के लिए कुछ और खाने के लिए कुछ और है।

RJD MLA Surendra Ram 22Scope News

यह भी पढ़े : देश में शांत माहौल नहीं देखना चाहती है BJP – शकील अहमद

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...