मुरी स्टेशन के पास मालगाड़ी के दोनों इंजन बेपटरी

रांची. खबर झारखंड की राजधानी रांची से है। बताया जा रहा है कि मुरी स्टेशन के पास एक मालगाड़ी हादसे की शिकार हो गयी। मालगाड़ी के दोनों इंजन बेपटरी हो गए। एक इंजन डिरेल हो गया है, जबकि दूसरा पलट गया है। हालांकि इसमें किसी प्रकार नुकसान की खबर नहीं है।

मुरी स्टेशन के पास मालगाड़ी बेपटरी

वहीं स्थनीय पुलिस ने बताया है कि मुरी स्टेशन से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद मुरी पुलिस भी मौके पहुंची। हादसे में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहीं रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार लोहरदगा से चलकर मुरी के हिंडाल्को स्थित प्लांट तक मालगाड़ी पहुंची थी। इसके बाद मालगाड़ी अनलोड कर वापस आ रही थी, उसी दौरान लगाम नामक जगह पर मालगाड़ी के दोनों इंजन पटरी से उतर गए।

हादसे में एक इंजन डिरेल हो गया, जबकि दूसरा जमीन पर पलट गया। जहां मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है, वह जगह सुइसा रेल डिवीजन के तहत आती है। सिल्ली डीएसपी रणवीर सिंह ने बताया कि मालगाड़ी डिरेल हुई है, जिसमें किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...

SIR 2026 Jharkhand :SIR 2026 में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की बढ़ी जवाबदेही,...

 झारखंड में SIR 2026 कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अब प्रतिदिन प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। जरूरत नहीं होने पर प्रतिनियुक्ति खत्म...