चौपारण में तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

हजारीबाग. जिले के चौपारण प्रखंड के जीटी रोड के पिलर संख्या 18 के पास बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी। घटना से गुस्साए लोगों ने जीटी रोड को जाम कर दिया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मैके पर पहुंची।

चौपारण में हादसे में दर्दनाक मौत

घटना के सम्बंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक संख्या जेएच 02 बीएन 0251 को लेकर एक युवक पिलर संख्या 18 के पास खड़ा था। इसी दौरान बरही की तरफ से तेज गति से आ रहा कंटेनर संख्या बीआर 28 जीबी 3739 के चालक अचानक ब्रेक लगाते लगाते बाइक सवार युवक को कुचलते हुए एक बोलेरो को टक्कर मारते हुए सड़क के दूसरे लाइन को पार करते हुए जीटी रोड के किनारे स्थित एक साइकिल दुकान में घुस गया। इस घटना में बाइक सवार का धड़, सिर से अलग हो चुका था और सिर का भी पता नहीं चल पा रहा था। इसकी सूचना चौपारण थाना को भी दी गई। मौके पर पुलिस भी पहुंची। तब तक स्थानीय लोग बाइक के रंग और नम्बर से वाहन मालिक का पता किया। फिर उसके परिजनों को सूचित किया।

युवक घर का था इकलौता चिराग

मृतक की पहचान चौपारण चट्टी निवासी पिंटू केशरी के पुत्र प्रीतम केशरी उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई है। वह अपने घर का इकलौता वारिश था। यह खबर तुरंत ही आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई। इधर मृतक युवक की पहचान के बाद स्थानीय लोगों में और आक्रोश बढ़ गया और जीटी रोड को जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों का कहना है कि जीटी रोड पर कछुआ गति के चाल से चल रहा फ्लाईओवर निर्माण के कारण ही आए दिन सड़क दुर्घटना में लगातार इजाफा हो रहा है। लोग, मौत का कारण एनएचएआई कंस्ट्रक्शन कंपनी की लापरवाही को बता रहे हैं।

खबर लिखे जाने तक लोग सड़क जाम कर एनएचएआई कंस्ट्रक्शन कंपनी पर कार्रवाई और मुवाबजे की मांग कर रहे थे। इधर घटना के बाद चौपारण सीओ सजंय यादव, जिप सदस्य रवि अकेला, चौपारण थाना प्रभारी दीपक सिंह, एसआई बिंदेश्वरी महतो, मुखीया बिनोद सिंह सहित कई लोग जुटे हुए हैं और मामले को लेकर विचार विमर्श कर रहे हैं।

चंदन राणा की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...