देश का नंबर 1 Tourist Village बना पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का बड़नगर, CM Mamata आह्लादित

डिजीटल डेस्क : देश का नंबर 1 Tourist Village बना पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का बड़नगर, CM Mamata आह्लादित। भारत के तमाम गांवों को कृषि पर्यटन लिहाज पर एक अहम चयन हुआ है।

इसमें पश्चिम बंगाल में राजधानी कोलकाता से सुदूर मुर्शिदाबाद के गांव ने बाजी मारी है। नाम है बड़नगर। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के कृषि पर्यटन प्रतियोगिता में इस गांव को नंबर 1 चुना गया है। यह गांव मुर्शिदाबाद जिले के जियागंज ब्लॉक के लालबाग महकमा में है।

CM Mamata Banerjee ने इसकी जानकारी सार्वजनिक की है। CM Mamata ने इस मौके पर खुद को आह्लादित बताया।

पर्यटन दिवस पर 27 को मिलेगा बंगाल के गांव को खिताब

CM Mamata Banerjee ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से विश्व पर्यटन दिवस पर 27 सितंबर को यह खिताब पश्चिम बंगाल के इस गांव को सौंपा जाना है। देश में नंबर 1 चुने गए इस गांव में रानी भवानी का पैलेस है और चार बंग्ला मंदिर है। इसे ही देखने को पर्यटकों का हुजूम इस गांव में लगातार पहुंचता रहता है।

बड़नगर में टेराकोटा मंदिर परिसर में चार बंग्ला मंदिर के अलावा अन्य मंदिर भी हैं। शिव, काली, विष्णु आदि विभिन्न देवताओं के मंदिर यहां हैं। मंदिर की दीवारों में हिंदुओं के पौराणिक घटनाओं का वर्णन अंकित है। बताया जाता है कि रानी भवानी ने खुद 18वीं शताब्दी में इन मंदिरों को बनवाया था। उनके समय इस गांवों को भारत का वाराणसी कहा जाता था।

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले का बड़नगर गांव
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले का बड़नगर गांव

इस उपलब्धि पर CM Mamata Banerjee काफी खुश, बोलीं – ‘आह्लादित हूं’

चार बंग्ला के अलावा टेराकोटा मंदिर परिसर में भवानीश्वर मंदिर, राजराजेश्वरी मंदिर, गंगेश्वर शिव मंदिर, पंचमुखी शिव मंदिर, सिद्धेश्वरी मंदिर, आद्या मंदिर आदि हैं। यह छोटा सा बड़नगर गांव प्राचीन बांग्ला संस्कृति को अपने कलेवर में समेटे हुए है। इस गांव के अधिकांश लोग तांत के उद्योग से जुड़े हुए हैं। इ

सके अलावा बांस-बेंत आदि के उद्योग से इस गांव के लोग गहरे जुड़े हुए हैं। इस गांव में आत्मनिर्भर महिला स्वयं सहायता समूह भी हैं। पर्यटकों की सुविधा के लिए इस गांव में बहुतेरे होमस्टे भी हैं। इनमें रात को ठहरने की भी पूरी व्यवस्था है।

बड़नगर की सफलता की कहानी को बताते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि – ‘केंद्र सरकार के कृषि पर्यटन प्रतियोगिता में मुर्शिदाबाद के गांव ने नंबर 1 टूरिस्ट विलेज (पर्यटन ग्राम) का तमगा हासिल किया है। इससे आह्लादित हूं। इस राज्य में अनन्य भंडार है। उनका समुचित प्रचार-प्रसार करके उन्हें दुनिया के सामने लाएंगे’।

Jharkhand State Bar Council: झारखंड स्टेट बार काउंसिल में अब 32...

Jharkhand State Bar Council: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के गठन में एक अहम बदलाव किया गया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने काउंसिल के...

Patna Protest FIR: पटना में बवाल के बाद बड़ा एक्शन, 120...

Patna Protest FIR: राजधानी पटना में विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा और अशांति की जांच पुलिस ने तेज़ कर दी है। इस सिलसिले में,...

Reliance Foundation Rural Women Entrepreneurs: ग्रामीण महिलाओं की बदली तस्वीर! रिलायंस...

Reliance Foundation Rural Women Entrepreneurs: ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के मकसद से रिलायंस फाउंडेशन और नीति आयोग के 'वीमेन एंटरप्रेन्योरशिप प्लेटफॉर्म'...