Mamata Banerjee ने मंत्रियों को दी हिदायत – RG Kar और जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल पर मुंह बंद रखें

डिजीटल डेस्क : Mamata Banerjee ने मंत्रियों को दी हिदायत – RG Kar और जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल पर मुंह बंद रखें। मंगलवार शाम को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने अपने मंत्रियों को RG Kar और जूनियर डॉक्टरों के मामले में कुछ कड़ी हिदायतें दी हैं।

मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने कहा कि जारी आंदोलन को लेकर जो भी कुछ कहना होगा, वह खुद ही बोलेंगीं। पार्टी या सरकार से कोई भी इस मसले पर ना तो मीडिया में और ना ही सार्वजनिक तौर कहीं कोई मुंह नहीं खोलेगा। मंत्रियों को Mamata Banerjee ने अपने-अपने इलाकों में होने वाले दुर्गोत्सव में रुचि लेने एवं उसमें हाथ बंटाने को कहा है।

साथ ही तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ताओं को भी यही हिदायत दी है लेकिन उनके लिए यह हिदायत सिर्फ आज भर यानी कि मंगलवार तक के लिए है।

अपने 6 सूत्रीय मांगों पर आंदोलन पर अडिग जूनियर डॉक्टर

RG Kar मेडिकल कॉलेज अस्पताल की घटना को लेकर पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य भवन के सामने जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन और धरना-प्रदर्शन जारी है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से काम पर लौटने संबंधी दिए गए निर्देश वाला टाइमलाइन बीत जाने के बाद भी जूनियर डॉक्टर अपने 6 सूत्रीय मांगों पर अडिग हैं।

जूनियर डॉक्टरों ने मंगलवार शाम को स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उनकी सभी 6 मांगें राज्य सरकार नहीं मान लेती तब तक आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। इस बीच राज्य सचिवालय में मंत्रियों संग पूरे हालात पर बैठक करते हुए मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने समझाया कि मौके की नजाकत को समझिए और मुंह ना खोलिए।

उन्होंने समझाया कि इस मामले पर जो भी कुछ सरकार और संगठन की ओर से कहना होगा, वह खुद कहेंगी। बाकी के लोग अपने को मिले काम को पूरी जिम्मेदारी से करें ताकि आने वाले दुर्गोत्सव को लेकर कहीं कोई व्यवधान न आए। साथ ही उन्होंने मौसम विभाग की ओर से आने वाले दिनों में कहीं-कहीं होने वाली प्राकृतिक आपदा से निपटने की तैयारी में पूरी तत्परता से काम करने को भी समझाया।

Mallikarjun Kharge Patna Visit: श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर पटना आए...

Mallikarjun Kharge Patna Visit: बिहार के पहले मुख्यमंत्री और बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...

Supaul Newlywed Woman Burned: सुपौल में दिल दहला देने वाली वारदात!...

Supaul Newlywed Woman Burned: बिहार के सुपौल जिले में एक नवविवाहिता की गंभीर रूप से झुलसने के बाद मौत हो गई। आरोप है कि...

Mann Ki Baat: बिहार के मखाना के Global Export पर PM...

मन की बात के 139वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया के मखाना के विदेशों में निर्यात का जिक्र किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...