Breaking : Mamata Banerjee ने RG Kar मामले में आंदोलनरत जूनियर डॉक्टरों को बातचीत के बुलाया

डिजीटल डेस्क : Breaking – Mamata Banerjee ने RG Kar मामले में आंदोलनरत जूनियर डॉक्टरों को बातचीत के बुलाया। RG Kar मामले में आंदोलनरत जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल तुरंत खत्म करवाने को मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने पहल की है।

Mamata Banerjee के कहने पर राज्य सरकार की ओर से हड़ताली जूनियर डॉक्टरों को मुख्यमंत्री से अविलंब बातचीत के लिए बुलाया गया है। सायं 7 बजे तक जूनियर डॉक्टरों की ओर से मुख्यमंत्री को कोई जवाब नहीं मिला है।

मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने कहा है कि वह जूनियर डॉक्टरों के इंतजार में हैं और जैसे ही वह आएंगे तो वार्ता होगी।

सुप्रीम कोर्ट की टाइमलाइन बीती, अपने मांगों पर अडिग जूनियर डॉक्टर

RG Kar मेडिकल कॉलेज अस्पताल की घटना को लेकर साल्टलेक स्थित पश्चिम बंगाल सरकार के स्वास्थ्य भवन के सामने जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन और धरना-प्रदर्शन जारी है।

सुप्रीम कोर्ट की ओर से काम पर लौटने संबंधी दिए गए निर्देश वाला टाइमलाइन बीत जाने के बाद भी जूनियर डॉक्टर अपने 6 सूत्रीय मांगों पर अडिग हैं। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार सायं 5 बजे तक का समय दिया था।

इस बीच जूनियर डॉक्टरों ने मंगलवार शाम को स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उनकी सभी 6 मांगें राज्य सरकार नहीं मान लेती तब तक आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।

बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट का मामला होने के चलते निकट भविष्य में कोई अप्रिय वैधानिक स्थिति ना उपजे, इसीलिए खुद मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने पूरे मामले में हस्तक्षेप किया है और हड़ताली जूनियर डॉक्टरों को ई-मेल से अपना संदेश भेजवाया है।

Mamata Banerjee ने मंत्रियों को मुंह बंद रखने की हिदायत दी

मंगलवार शाम को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने अपने मंत्रियों को RG Kar और जूनियर डॉक्टरों के मामले में कुछ कड़ी हिदायतें दी हैं।

मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने कहा कि जारी आंदोलन को लेकर जो भी कुछ कहना होगा, वह खुद ही बोलेंगीं। पार्टी या सरकार से कोई भी इस मसले पर ना तो मीडिया में और ना ही सार्वजनिक तौर कहीं कोई मुंह नहीं खोलेगा।

मंत्रियों को मुख्यमंत्री Mamta Banerjee ने समझाया कि मौके की नजाकत को समझिए और मुंह ना खोलिए। उन्होंने कहा कि इस मामले पर जो भी कुछ सरकार और संगठन की ओर से कहना होगा, वह खुद कहेंगी। बाकी के लोग अपने को मिले काम को पूरी जिम्मेदारी से करें ताकि आने वाले दुर्गोत्सव को लेकर कहीं कोई व्यवधान न आए।

Nalanda Crime News: मेला देखने जा रहे युवक को रेलवे गुमटी...

Nalanda Crime News: बिहारशरीफ जंक्शन के पास सोमवार की देर शाम गोलीबारी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रेलवे गुमटी के समीप...

Akshara Singh Viral Post: पवन सिंह के बयान के बाद फिर...

Akshara Singh Viral Post, पटना: भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। लड़कियों के सम्मान...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...