लेफ्टिनेंट ऋषि रंजन नाम पर बनेगा शहीद द्वार : राकेश सिन्हा

बेगूसराय : बेगूसराय के शहीद लेफ्टिनेंट ऋषि रंजन के परिजनों से राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने मुलाकात कर सांत्वना

दिया.

गुरुवार की रात राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा शहर के मीरगंज मोहल्ले स्थित शहीद के घर पहुंचे और उनकी तस्वीर पर

माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

बताते चलें कि 30 अक्टूबर को जम्मू कश्मीर में लैंडमाइन ब्लास्ट में मीरगंज निवासी 23 वर्षीय लेफ्टिनेंट ऋषि रंजन कुमार

शहीद हो गए थे.

राकेश सिन्हा ने कहा कि कम उम्र में ऋषि रंजन ने देश की रक्षा के लिए अपनी शहादत दी है.

राकेश सिन्हा ने कहा कि सेना में जो लोग भर्ती होते हैं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी जो लोग मानवाधिकार के नाम पर

आतंकवाद को पनपने देते समर्थन करते हैं.

वैसी ताकतों को जड़ मूल से खत्म करना होगा.

इसके लिए जो भी कदम उठाना पड़े उठाना चाहिए चाहे वह सरकारी तोर पर हो वैधानिक या कानूनन हो वह सब कार्रवाई

करनी चाहिए.

राकेश सिन्हा ने कहा कि केंद्र सरकार किसी भी शहादत को उपेक्षा नहीं करते हैं.

वह भी राज्य सभा के सांसद हैं, उनके परिजनों के लिए और शहादत को याद रखने के लिए जो भी बन सकेगा वह करेंगे.

साथ ही कहा कि सरकार कोई भी हो शहीद के साथ पूरी सहानुभूति रखते हुए

उनके परिजनों के सभी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास किया जाना चाहिए.

उन्होंने आगे कहा कि शहीद ऋषि के नाम पर एक शहीद द्वार का निर्माण के लिए उनके द्वारा प्रयास किया जायेगा.

रिपोर्ट : सुमित

Jaipur Family Court Divorce: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए...

जयपुर फैमिली कोर्ट ने दूसरे पुरुष के लिए करवा चौथ का व्रत रखने और वैवाहिक जिम्मेदारियां नहीं निभाने के मामले में पति की तलाक...

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: 7299 पदों पर आवेदन की तारीख...

 झारखंड में सहायक आचार्य के 7299 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी। 4 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन, 6 नवंबर तक शुल्क भुगतान...

CLAT 2027: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, 6 दिसंबर को होगी...

 CLAT 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। प्रवेश परीक्षा 6 दिसंबर को होगी। जानें परीक्षा का पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग और...