Breaking : भदोही विधायक और बेटे को भेजा गया अलग-अलग जेल, नौकरानी को आत्महत्या को उकसाने का है आरोप

डिजीटल डेस्क : Breaking – भदोही विधायक और बेटे को भेजा गया अलग-अलग जेल, नौकरानी को आत्महत्या को उकसाने का है आरोप। घरेलू नौकरानी के गत दिनों भदोही में विधायक के आवास के ऊपरी मंजिल आत्महत्या के मामले में फरार चल रहे समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद जमाल बेग ने सरेंडर कर दिया है।

इस मामले में उनके बेटे को पुलिस गत रविवार को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंची थी। अब विधायक के सरेंडर करने पर घरेलू नौकरानी को आत्महत्या के लिए उकसाने और श्रम अधिनियम में दर्ज मुकदमे में आरोपी सपा विधायक और उनके बेटे को शुक्रवार को अलग-अलग जेल भेज दिया गया।

विधायक को प्रयागराज के नैनी जेल जबकि विधायक के बेटे बेटे जईम को वाराणसी जेल भेजा गया है।

सपा विघायक ने कोर्ट में किया था सरेंडर, पत्नी फरार

भदोही से सपा विधायक जाहिद जमाल बेग को शुक्रवार की सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच नैनी जिला कारागार जबकि उनके बेटे जईम बेग को वाराणसी कारागार भेजा गया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दोनों को जिला कारागार ज्ञानपुर से अन्यत्र भेजा गया। नौकरानी को आत्महत्या के लिए उकसाने एवं श्रम अधिनियम में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।

बेटे को पुलिस ने जहां दो दिन पूर्व भदोही के मकदूमपुर से गिरफ्तार किया वहीं विधायक ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। शुक्रवार की सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच विधायक को नैनी जेल और बेटे को वाराणसी जिला कारागार भेजा गया।

हालांकि अब भी विधायक की पत्नी सीमा बेग फरार चल रही है। पुलिस उनकी तलाश में कई स्थानों पर दबिश भी दी, लेकिन वह बरामद नहीं हुई। ज्ञानपुर जिला कारागार के जेलर सूबेदार यादव ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विधायक को नैनी और उनके बेटे को वाराणसी जिला कारागार भेजा गया है।

यूपी के भदोही में सपा विधायक के बेटे की गिरफ्तारी की पुरानी फोटो
यूपी के भदोही में सपा विधायक के बेटे की गिरफ्तारी की पुरानी फोटो

8 सितंबर को घरेलू नौकरानी ने की थी खुदकुशी, फिर बरामद हुई दूसरी नाबालिग नौकरानी

यह मामला हाल ही में सुर्खियों में आया था। भदोही में सपा विधायक के मलिकाना मोहल्ला स्थित आवास पर गत 8 सितंबर को नाबालिग नौकरानी ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली थी। उसके बाद मृतका के पोस्टमार्टम  रिपोर्ट में हैंगिग की बात सामने आई थी।

गत 10 सितंबर को डीएम के निर्देश पर श्रम, सीडब्लयूसी, महिला कल्याण विभाग ने विधायक आवास पर छापेमारी की तो वहां से एक और नाबालिग नौकरानी की बरामदगी हुई।

उसके बाद भदोही के डीएम के निर्देश पर विधायक जाहिद बेग, पत्नी सीमा बेग और बेटे जईम बेग के खिलाफ पुलिस ने बाल श्रम, बंधुआ श्रम और आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया। फरार चल रहे विधायक ने बीते गुरुवार को एमपीएमएल कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। उसके बाद उन्हें ज्ञानपुर स्थित जिला कारागार भेजा गया था।

Bihar Industrial Investment: बिहार में उद्योगों को मिली नई रफ्तार, BIADA...

Bihar Industrial Investment, पटना: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) ने राज्य में औद्योगिक गतिविधियों और निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में 12...

Bihar Gandak River Flood Relief: गंडक के उफान से 6 जिलों...

Bihar Gandak River Flood Relief: नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बिहार की गंडक नदी खतरे के निशान से...

Gandhi Jayanti 2026: कलकत्ता पब्लिक स्कूल में गांधी और शास्त्री जयंती...

Gandhi Jayanti 2026: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती (2 अक्टूबर) के पावन अवसर पर कलकत्ता पब्लिक...