Hazaribagh : हजारीबाग में आगामी 2 अक्टूबर को एक विशेष गंगा आरती कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक सौहार्द्र को बढ़ावा देना है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए आज डॉ. अमित सिन्हा ने हजारीबाग के उपायुक्त और अनुमंडल पदाधिकारी को प्रशासनिक अनुमति एवं सहयोग के लिए ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में डॉ. सिन्हा ने इस बात पर जोर दिया कि गंगा आरती हमारे सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर का अभिन्न हिस्सा है। इसे शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए प्रशासन का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विधि-व्यवस्था बनाए रखने और कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए प्रशासनिक सहायता की आग्रह किया हैं।
Hazaribagh : पहली बार इतने बड़े पैमाने पर आयोजित हो रही है
गंगा आरती कार्यक्रम हजारीबाग में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सैकड़ों स्थानीय निवासियों के साथ-साथ कई प्रतिष्ठित अतिथियों के शामिल होने हैं। वाराणसी के विद्वानों की मंडली इस आरती का संचालन करेगी, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ जाएगी।
यह आयोजन न केवल आध्यात्मिकता का अनुभव कराएगा, बल्कि समाज में पर्यावरण जागरूकता और स्वच्छता को भी बढ़ावा देगा। डॉ. सिन्हा ने कहा, गंगा आरती हमारे समाज के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों का प्रतीक है। यह पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके सफल आयोजन के लिए प्रशासनिक सहयोग आवश्यक है।
इसके अलावा, डॉ. सिन्हा ने छठ तालाब की सफाई के लिए नगर आयुक्त को भी एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें तालाब की साफ-सफाई के लिए विशेष आग्रह किया है। यह गंगा आरती कार्यक्रम हजारीबाग के लोगों के लिए एक विशेष अवसर होगा, जो न केवल आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करेगा बल्कि पर्यावरणीय और सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने का भी कार्य करेगा।
Highlights


















