शरद पूर्णिमा के अवसर पर कष्ट हरनी घाट पर गंगा महाआरती का आयोजन

मुंगेर : मुंगेर गंगा समग्र द्वारा किला परिसर स्थित कष्टहरनी घाट में आयोजित गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुंगेर भाजपा विधायक प्रणव कुमार ने गंगा आरती की शुरुआत प्रणव कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। गंगा महाआरती के मुख्य महंत देवनायक दास आरती में राकेश महंत रोशन एवं अनिल महंत शामिल थे। कल-कल छल-छल अविरल बहती गंगा के सामने जय गंगे माता के धुन पर महाआरती के समय श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आरती उतारी और दोनों हाथों से ताली बजाकर अपने आप को कार्यक्रम में सम्मिलित किया।

महाआरती के तुरंत बाद खीर का मीठा प्रसाद भोग के रूप में सभी श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया गया। महाआरती के बाद भाजपा विधायक प्रणव कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन से गंगा के प्रति आस्था श्रद्धालुओं में और अधिक बढ़ती है। गंगा समग्र समिति का उन्होंने साधुवाद करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम अच्छा है और इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होते रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिस तरह गंगा का प्रदूषण बढ़ रहा है, ऐसे कार्यक्रम से लोगों को गंगा के साथ-सफाई के प्रति लगाव बढ़ता है। हमें गंगा को साफ बनाने के लिए आगे आना चाहिए। गंगा में पूजा सामग्री या कचरा नहीं फेंकना चाहिए। जैसी गंगा हमें पूर्वजों ने दी है आने वाले भविष्य को भी हम उसी तरह की गंगा दे पाए इसलिए हम लोगों को गंगा की साफ-सफाई के प्रति सतर्क एवं सजग रहना चाहिए। मौके पर गंगा समग्र के अधिकारी प्रीतम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

अम्रितेश सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Weather Update: 27 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, रांची समेत कई...

 झारखंड में 27 अक्टूबर से मौसम बदलने की संभावना है। रांची समेत कई इलाकों में बादल और हल्की बारिश के आसार हैं। बारिश के...

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...