गंगा नदी के महुली घाट पर पतितपावनी की हुई भव्य आरती

आरा : कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर जिला गंगा समिति भोजपुर के द्वार गंगा नदी के महुली घाट पर पतितपावनी की भव्य आरती हुई। गंगा तट सांध आरती की अद्भूत छटा रोम-रोम को रोमांचित कर रही थी। गंगा आरती कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला गंगा समिति जिला परियोजना अधिकारी अमित कुमार सिंह और जिला समन्वयक भीम कुमार सहित अन्य अतिथियों ने बकायदा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा पूजन किया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन कर गंगा आरती का शुभारंभ कराया।

अमित ने कहा कि मा गंगा के पावन जल में स्‍नान करने से सारे कष्‍ट दूर हो जाते ह‍ैं और जन्‍मों के पाप भी धुल जाते हैं। गंगा आरती का दृश्‍य हर किसी को भक्तिमय करने के लिए काफी होता है। सिर्फ बनारस ही क्‍यों मां गंगा के हर किनारे पर होने वाली मां की आरती हर किसी के जीवन को सुख और समृद्धि से भर देती है। साथ ही साथ मां गंगा का वायरल करने के लिए हम सभी का अपना योगदान और लोगों को जागरूक करने के लिए प्रयास करना चाहिए। इस आरती को सफल बनाने में चंदन कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह, राहुल कुमार, मुरारी तिवारी, मनीष तिवारी, जीतू माझी, मनु कुमार सिंह, मनोज तिवारी, अर्जुन यादव, रणजीत यादव, उत्तम सिंह और अभिषेक कुमार सिंह इत्यादि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह भी पढ़े : कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, लोगों ने लगायी आस्था की डुबकी

यह भी देखें :

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...