Advertisment

जड़ी बूटी से बनाई टीबी की दवा, खाने से दो की मौत, चार गंभीर बीमार

चैनपुर. जड़ी बूटी से टीबी बीमारी की दवा बनाकर खाने व दूसरे को खिलाने से दो लोगों को मौत हो गयी है, जबकि चार गंभीर रूप से बीमार है। मृतकों की पहचान 40 वर्षीय वैध सुधीर तिर्की और बसंत तिर्की के रूप में हुई। वहीं मरीजों में मृतक बसंत की पत्नी सुषमा तिर्की, बेटा शशि तिर्की, बादल टोप्पो व सुजीत तिर्की शामिल है। सभी मरीजों का सदर अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में इलाज किया जा रहा है।

जड़ी बूटी से बनाई टीबी की दवा खाने से दो की मौत

अत्यंत गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने सुजीत तिर्की को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया है। हालांकि परिजन उसे रिम्स नहीं ले जाकर शहर के ही एक प्राइवेट क्लिनिक में भर्ती कराए है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि सुजीत ही टीबी रोग से ग्रसित है और वह सीलफड़ी गांव का रहने वाला है।

जड़ी बूटी का दवा खाने के बाद उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई है। इधर दो लोगों की मौत की सूचना के बाद सदर थाना की पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं जीरो एफआईआर यूडी का मामला दर्ज कर केस को चैनपुर पुलिस के पास ट्रांसफर कर दिया गया है। अब पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है।

सुंदरम केशरी की रिपोर्ट

Jharkhand Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर CM का बड़ा ऐलान: झारखंड...

स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड के मुख्यमंत्री ने युवाओं, परीक्षा व्यवस्था, रोजगार, किसानों और जल जंगल जमीन को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।Jharkhand Independence Day...

YouTube Monetization Rules 2027: नए Creators के लिए दोगुना Watch Time...

YouTube के नये Monetization Rules में नए Creators के लिए वॉच टाइम और Shorts Views की शर्तें कड़ी होने की बात कही गयी है।...

Rice Price Hike: मानसून की बेरुखी से बढ़ी धान की कीमत,...

कम बारिश से धान की आवक कमजोर होने के कारण रांची में चावल की कीमतों पर असर पड़ा है। कतरनी चावल 58 रुपये किलो...