West Champaran में नाबालिग हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, 3 गिरफ्तार

पश्चिम चंपारण: पश्चिम चंपारण के बेतिया में एक नाबालिग लड़की की हत्या कांड में पुलिस ने मामले का उद्भेदन कर लिया। पुलिस ने एक महिला और एक नाबालिग समेत तीन को गिरफ्तार भी किया है वहीं एक अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ शौर्य सुमन ने बताया कि बीते 11 सितंबर को पश्चिम चंपारण के शिकारपुर थाना क्षेत्र के दिउलिया गांव से एक नाबालिग लड़की लापता हो गई थी।

13 सितंबर को उसका शव एक पानी भरे खेत के जलकुंभी से बरामद किया। मामले में पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से जांच की और जाँच के दौरान पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी असरफ और विक्की पासवान की पुत्री का प्रेम प्रसंग था जिसे मृतिका ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था जिसके बाद दोनों ने मिल कर उसकी हत्या कर दी।

एसपी ने बताया कि हत्या के बाद लड़की मां ने भी शव छुपाने में मदद की और शव को पानी भरे खेत में छुपा दिया। एसपी ने बताया कि नाबालिग हत्या कांड में तीन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि एक अन्य अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Law and Order सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, सीएम ने कहा ‘लॉ एंड ऑर्डर के लिए…’

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

West Champaran West Champaran

West Champaran

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...