अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग ने चलाया अभियान

बेगूसराय : अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग और सिंघौल थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया. गुप्त सूचना के आधार पर सिंघौल थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 में उत्पाद विभाग और सिंघौल थाना पुलिस ने छापेमारी की जहां एक घर से 48 लीटर देसी शराब और 148 बोतल विदेशी शराब ज़ब्त किया गया.

इस दौरान पुलिस ने मौके से दो शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है. फिलहाल दोनों तस्कर से पुलिस पूछताछ कर रही है कि आखिरकार उसके पास अवैध विदेशी शराब कहां से आया था और कहां बेचना था. इसके साथ ही उत्पाद विभाग की टीम ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पन्हास गांव में अवैध देशी शराब को बनाने के लिए रखे जावा को नष्ट किया है. उत्पाद विभाग के एसआई संतोष पाठक ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर लगातार उत्पाद विभाग की टीम अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है.

रिपोर्ट : सुमित

अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय गिरोह के दो तस्कर गिरफ्तार

Bihar E-Pink Bus 2026: बिहार में 5 AC ई-पिंक बसों की...

Bihar E-Pink Bus 2026: रक्षाबंधन के मौके पर बिहार में महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन की सुविधा को और बेहतर बनाने की पहल की...

India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती का ऐलान,...

India Post GDS Recruitment 2026: डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक यानी GDS Online Engagement Schedule-II, July 2026 के तहत विभिन्न डाक कार्यालयों में...

Deoghar Sub Health Centre Construction: 55 लाख के उप स्वास्थ्य केंद्र...

Deoghar Sub Health Centre Construction: सारठ विधानसभा क्षेत्र की झीलूवा पंचायत के बड़ा कोलहड़िया गांव में जिला परिषद विभाग की ओर से करीब 55 लाख...