Advertisment

छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज का मामला ने पकड़ा तुल, भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मनाया काला दिवस

झरिया: धनबाद में जैक प्लस टू में फेल छात्र-छात्राओं पर छह अगस्त को हुए लाठीचार्ज का मामला झरिया में आग की तरह फैलता जा रहा है।  इस मामले को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा झरिया नगर की ओर से आज झरिया चौथाई कुल्ही के पास काला बिल्ला लगाकर काला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्त्व युवा मोर्चा के झरिया नगर अध्यक्ष राहुल सोनी ने की। भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यों ने सीएम हेमंत सोरेन से एसडीएम को अविलंब बर्खास्त करने की मांग की।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमित सिंह ने कहा कि धनबाद में लाठीचार्ज की घटना की कड़ी निंदा करते हैं, जब तक धनबाद SDM को बर्खास्त नहीं किया जाता । तब तक भारतीय जनता मोर्चा और भारतीय जनता युवा मोर्चा आंदोलन करती रहेगी। झरिया नगर अध्य्क्ष राहुल सोनी ने कहा कि जब तक एसडीएम पर कार्रवाई नहीं होगी तब तक भारतीय जनता युवा मोर्चा का आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर झरिया नगर अध्य्क्ष अरुण साव,  युवा मोर्चा के जिला कार्यसमिति के सदस्य मुन्ना खान,  युवा मोर्चा उपाय्क्ष शुभम गुप्ता, शिबू अग्रवाल थे।

Sariya Theft: कुत्तों को दूध-मलाई खिलाकर चोरों ने किया खेल! घर...

Sariya Theft: सरिया पुलिस स्टेशन के इलाके में आने वाले छोटकी सरिया गांव में रविवार देर रात चोरी की घटना हुई। बताया जा रहा...

Jharkhand Student Protest: छात्रों के आंदोलन पर राहुल गांधी का बयान,...

Jharkhand Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC से जुड़ी मांगों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने...

Bihar Panchayat Election: बिहार पंचायत चुनाव को लेकर आया नया अपडेट,...

Bihar Panchayat Election: पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने बिहार में पंचायत चुनाव की तैयारियों के बारे में अहम जानकारी दी है। उन्होंने बताया...