Giridih : गिरिडीह में तीन बच्चों की मां को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक का नाम रोहित ठठेरा बताया जा रहा है जो कि गावां थाना क्षेत्र के माल्डा का रहने वाला है। मामला गावां थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
Giridih : शादीशुदा महिला ने थाने में दर्ज कराया मामला
पुलिस के समक्ष दर्ज बयान के मुताबिक पिहरा पूर्वी पंचायत स्थित एक मुहल्ले की शादीशुदा महिला ने युवक पर शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण कर बाद में छोड़ देने का आरोप लगाया है। आवेदन में कहा गया था कि माल्डा निवासी रोहित ठठेरा शादी करने का प्रलोभन देकर बहला-फुसलाकर ले गया।
ये भी पढ़ें- Hazaribagh : JSSC CGL परीक्षा में धांधली का आरोप, बड़ी संख्या में छात्रों ने निकाला आक्रोश मार्च…
इसके बाद मुझे प्रलोभन देकर लगभग एक माह तक मेरे साथ यौन-शोषण करता रहा। जब मैंने शादी का दबाव दिया तो उसने मेरे साथ गाली गलौज और मारपीट कर भगा दिया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सागर गुप्ता की रिपोर्ट—
Highlights


















