पुलिस की बड़ी उपलब्धि, बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले ही गिरफ्तार हुए 4 अपराधी

आरा : भोजपुर पुलिस ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गीधा थानांतर्गत किसी बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले चार अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने अवैध आग्नेयास्त्र एवं जिंदा कारतूस भी बरामद की है। 23 सितंबर की रात में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गीधा थानांतर्गत ग्राम गिद्दा में उजाला कुमार उर्फ करण पासवान के नया घर में कुछ अज्ञात लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने हेतु योजना बना रहे हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष गीधा के नेतृत्व में पदाधिकारी एवं थाना के सशस्त्र बलों के साथ विधिवत उजला कुमार के नव निर्मित घर का घेराबंदी कर विधिवत छापेमारी की। छापेमारी के क्रम में उनके घर से चार अपराधकर्मियों को अवैध आग्नेयास्त्र, चाकू और चोरी के मोटरसाइकिल आदि के साथ गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़े : DM कार्यालय में उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक

यह भी देखें :

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...