Advertisment

छत्तीसगढ़ आबकारी घोटाले में झारखंड के हाई-प्रोफाइल लोगों पर आरोप, नई एफआईआर दर्ज

रांची: झारखंड की आर्थिक अपराध इकाई (ईओडब्ल्यू) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने छत्तीसगढ़ आबकारी घोटाले से जुड़े मामले में नई एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र रचने की धाराओं के तहत की गई है, जिसमें झारखंड के कई हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है।

एफआईआर में विनय चौबे, जो कि तत्कालीन आपकारी सचिव रह चुके हैं, और गजेंद्र सिंह, जो आपकारी संयुक्त आयुक्त के पद पर थे, को शामिल किया गया है। दोनों पर भ्रष्टाचार और सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाने का गंभीर आरोप लगाया गया है। यह मामला उन आरोपों से संबंधित है, जिसमें सरकारी धन के दुरुपयोग और आपकारी विभाग में घोटाले की बात सामने आई है।

छत्तीसगढ़ आबकारी घोटाला :

जांच अधिकारियों का मानना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आने वाले दिनों में कई गिरफ्तारियां हो सकती हैं। इस घोटाले की गहराई में जाकर अन्य व्यक्तियों और संगठनों की संलिप्तता का पता लगाने की कोशिश की जाएगी।

यह एफआईआर छत्तीसगढ़ आबकारी घोटाले की परतों को खोलने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है और भ्रष्टाचार के खिलाफ ठोस कार्रवाई की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मामले की जांच से जुड़े अधिकारियों ने कहा है कि जल्द ही और भी जानकारी सामने आएगी।

Jharkhand Bus Permit Crisis: 200 से अधिक बसों का Renewal अटका,...

झारखंड में बस परमिट और रिन्यूअल का काम तीन वर्षों से प्रभावित है। 200 से अधिक बसों का परमिट नवीनीकरण लंबित होने पर बस...

Ranchi Railway News: लोधमा-पिस्का Link Rail Line को मिली मंजूरी, हटिया...

रांची की लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना को झारखंड सरकार की मंजूरी मिल गई है। 17 किमी लंबी इस परियोजना से हटिया और रांची...

JPSC 14th PT Scam: 2204 सफल अभ्यर्थियों से CID ने मांगे...

 जेपीएससी 14वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा मामले में सीआईडी ने 2204 सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी सहित साक्ष्य मांगे हैं। पूर्व...