Bike पर पीछे बैठे युवक ने मारी गोली, मौके पर हुई मौत

खगड़िया: खगड़िया में बदमाश ने एक बाइक सवार की गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। घटना खगड़िया के पसराहा थाना क्षेत्र के मेहंदीपुर की है वहीं मृतक की पहचान मेहंदीपुर निवासी मोहम्मद इरशाद के रूप में की गई।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक एक अन्य युवक के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। इरशाद बाइक चला रहा था तभी उसके पीछे बैठे युवक ने ही उसे गोली मार दी। घायल युवक जब वहां से भागने लगा तो आरोपी ने उसे एक और गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। वहीं घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया।

मामले की सूचना पर पसराहा थानाध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा बुझा कर सड़क जाम खत्म करवाया और आरोपी को जल्दी ही गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। पसराहा थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने कहा कि घटना की पुलिस अभी जांच पड़ताल कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है, जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  UP Bihar Border पर जांच में जुटे पुलिसकर्मी के बैग से निकला शराब, हक्के बक्के रह गए डीएम

खगड़िया से राजीव कुमार की रिपोर्ट

Bike Bike Bike

Bike

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...