सिवान: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है, और शराबबंदी को सफल बनाने के लिए बिहार के मुखिया एड़ी चोटी एक किये हुए हैं। लेकिन शराबबंदी सफल तो तब होगी जब प्रशासन में लगे लोग ईमानदारी से काम करें। जब रक्षक ही चोरी करने लगे तो फिर शराबबंदी की सफलता पर संदेह होना लाजिमी है। मामला सीवान की है जहां मैरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत यूपी सीमा पर की जहां शराब की अवैध तस्करी रोकने के लिए जिन पुलिसकर्मियों को लगाया गया है उनके ही बैग से शराब की बोतलें निकल रही है।
दरअसल सीवान के जिलाधिकारी मुकुल कुमार बिहार उत्तर प्रदेश सीमा पर जांच के लिए पहुंचे थे। जिलाधिकारी मैरवा थाना क्षेत्र के धरनी छापर चेक पोस्ट पर जब पहुंचे तो जांच के दौरान वहां तैनात होमगार्ड जवान और चौकीदार के बैग से शराब बरामद हुई। होमगार्ड जवान और चौकीदार के बैग से शराब की बोतलें बरामद होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर होमगार्ड के चार जवान और एक चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
यह भी पढ़ें- Purnea Jail में बंद कैदी की बिगड़ी हालत, सांसद पप्पू यादव ने कहा….
सीवान से रवि कुमार की रिपोर्ट
UP Bihar Border UP Bihar Border UP Bihar Border
UP Bihar Border


















