बीच सड़क युवक की गोली मारकर हत्या

पलामूः पलामू में एक युवक की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना शहर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक युवक अपने घर के बाहर बाइक पर खड़ा था इसी दौरान अपराधियों ने युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।

ये भी पढ़ें-मनीष जायसवाल का गाजे-बाजे के साथ हुआ जोरदार स्वागत 

चार गोली लगी है युवक को

जानकारी के मुताबिक युवक को चार गोली लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से नौ दो ग्यारह हो गए। आनन-फानन में युवक को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां इलाज के क्रम में युवक ने दम तोड़ दिया।

जमीन विवाद में गोली मारने की आशंका

स्थानीय लोगों की माने तो युवक को जमीन विवाद में गोली मारी गयी है। कुछ दिन पहले ही जमीन को लेकर युवक की अन्य लोगों के साथ विवाद हो गया था।

ये भी पढ़ें-अवैध शराब के धंधे का पर्दाफाश….

जिसके बाद आशंका जताई जा रही है कि जमीन विवाद में ही युवक को गोली मारी गई है। घटना के जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल में लग गए।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...