Advertisment

Smart Prepaid Meter लूट मशीन बन गया है- राजद

पटना: बिहार में Smart Prepaid Meter का विरोध अब जोर पकड़ चुका है। राजद कर कांग्रेस दोनों ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर के विरोध में प्रदर्शन की घोषणा कर दी है। इसी कड़ी में एक बार फिर राजद ने स्मार्ट मीटर को लूट मशीन बताया है। मामले में बात करते हुए राजद के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि बिहार में स्मार्ट प्रीपेड मीटर संस्थागत स्मार्ट लूट मशीन बन चुका है।

कंपनी उपभोक्ताओं का दोहन कर रही है और उस पैसे का बंदर बांट हो रहा है। राजद ने जनता की दुःख दर्द को समझते हुए इसे गंभीरता से लिया है। हम जनता की तकलीफ को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने लोगों से आह्वान किया है और अब सभी प्रखंडों में स्मार्ट मीटर हटाओ कार्यक्रम चलेगा। इस मामले में बिहार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री के कहने पर एक प्रेस कांफ्रेंस किया था और उन्होंने कहा है कि स्मार्ट मीटर के साथ जो भी छेड़छाड़ करेगा उसके ऊपर कार्रवाई की जाएगी। हम एक यूनिट भी बिजली फ्री नहीं देंगे।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि हम बड़े ही अदब के साथ पूछना चाहता हूं कि बिहार में एक आध मेगावाट बिजली का भी उत्पादन होता है क्या? आपने सब केंद्र सरकार को बेच दिया। सही में बिजली का उत्पादन लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के शासन काल में होता था। आपने तो सब खत्म कर दिया। शक्ति यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दुकानदार बताते हुए कहा कि नीतीश जी आप तो दुकानदार हो गए, खरीदते बेचते हैं। अगर सही मायने में देखा जे तो बिहार में जो बिजली का उत्पादन होता है वह आबादी के अनुसार कहां खपत होता है।

8 हजार मेगावाट बिजली बिहार को मिल रही है और राष्ट्रीय औसत क्या है, बिहार की आबादी क्या है। बिहार को 44 हजार मेगावाट बिजली चाहिए। मंत्री बिजेंद्र यादव जी आप कहते हैं कि हम कार्रवाई करेंगे तो सच ये है कि कार्रवाई जनता करेगी। उन्हें सत्ता से बेदखल कर देगी। शक्ति यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव ने दो सौ यूनिट बिजली मुफ्त में देने की घोषणा की है जो कि हम करेंगे भी।

पहले जब तेजस्वी ने कहा था कि हम नौकरी देंगे तो सीएम कहते थे कि बाप के यहां से पैसा लाकर नौकरी देंगे। हमने नौकरी दे कर दिखाया। भाजपा कहती थी कि भगवान भी आ जाएं तो हम नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा नहीं देंगे लेकिन नियोजित शिक्षकों को भी राज्यकर्मी का दर्जा हमारे राज्य में ही मिला।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    मोदी जी का Smart मतलब ‘लूट’, कांग्रेस इस दिन से शुरू करेगी…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Smart Prepaid Meter Smart Prepaid Meter Smart Prepaid Meter Smart Prepaid Meter Smart Prepaid Meter

Smart Prepaid Meter

JPSC Scam CID Arrest: रांची में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, JPSC...

JPSC Scam CID Arrest: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने मंगलवार को...

Sahibganj ASI Attack: साहिबगंज में ड्यूटी के दौरान एएसआई पर चाकू...

Sahibganj ASI Attack: झारखंड के साहिबगंज जिले से ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी पर चाकू से हमले की घटना सामने आई है। कोटलपोखर...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: 1.2 करोड़ का प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त,...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: प्रतिबंधित कोडीन-युक्त कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, झारसुगुडा पुलिस ने ₹1.2 करोड़ से अधिक मूल्य की...