Bhojpur में घर से बुला कर व्यक्ति की हत्या, पुलिस ने खोखा के साथ बरामद किया…

भोजपुर: भोजपुर में अपराधियों ने घर से बुला कर एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गई वहीं आसपास के इलाके में भी सनसनी फ़ैल गई। घटना की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस समेत एएसपी मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए। से एक खोखा, एक स्टील और एक प्लास्टिक का एक ग्लास और तीन फ्रूटी पैक का डब्बा बरामद किया है।

मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लक्षणपुर गांव के वार्ड संख्या 17 निवासी रामबाबू प्रसाद के रूप में की गई। मामले में परिजनों ने बताया कि कुछ लोग मृतक को फोन कर घर से बुलाया और हत्या कर दी। परिजनों ने कहा कि अपराधियों ने नुकीला छुड़ा मारकर और गला दबा कर हत्या कर दी साथ ही गोली भी मारी है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

वहीं घटना की सूचना पर एएसपी परिचय कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा, डीआईयू एवं फोरेंसिक जांच टीम घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए। उधर घटना की सूचना पाकर जमीरा पंचायत के पूर्व सरपंच लालजी प्रसाद आरा सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने प्रशासन से तत्काल मुआवजा देने एवं मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।

यह भी पढ़ें-   गया का Top Ten में शामिल 50 हजार का इनामी कुख्यात गिरफ्तार

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

Bhojpur Bhojpur Bhojpur

Bhojpur

Bihar Mineral Resources: बिहार की जमीन के नीचे क्या है? खनिज...

Bihar Mineral Resources: बिहार के खनिज संसाधनों के विकास और इनके आधुनिक तरीके से उपयोग को लेकर केंद्र और राज्य सरकार ने कवायद तेज...

Ranchi T20 Ticket Price: 9 अक्टूबर को Ranchi में India-West Indies...

Ranchi T20 Ticket Price, रांची: क्रिकेट प्रेमियों के लिए रांची में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच लौटने वाला है। 9 अक्टूबर को...

Bihar Tribal Development: शिक्षा से रोजगार तक बदलेगी तस्वीर? बिहार के...

Bihar Tribal Development: बिहार के जनजातीय क्षेत्रों में विकास योजनाओं को स्थानीय जरूरतों से जोड़ने की पहल तेज हो गई है। इसके तहत राज्य...