BHOJPUR में अपराधियों ने की आलू व्यवसायी की गोली मार कर हत्या

भोजपुर: भोजपुर में अपराधियों का आतंक लगातार जारी है। अपराधियों ने गुरुवार की देर शाम भोजपुर में एक आलू व्यवसायी की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद अपराधी मौके से हथियार लहराते हुए फरार हो गए जबकि घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई। मृतक की पहचान जगदीशपुर वार्ड नंबर 14 निवासी मुनमुन साह के रूप में की गई।

घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन संख्या में बाइक सवार अपराधियों ने जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर त्रिमूर्ति के समीप गुरुवार की शाम ऑटो पर सवार आलू व्यवस्यी को गोली मार कर फरार हो गए। गोली लगने से आलू व्यवसायी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक को गोली काफी करीब से मारी गई है। गठन के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जाता है कि मृतक पिछले करीब 40 वर्षों से बिहिया बाजार में आलू का दुकान चलाते हैं। हालांकि अभी हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- GAYA में पारिवारिक कलह में महिला ने की ख़ुदकुशी, पुलिस जुटी जांच में

BHOJPUR BHOJPUR BHOJPUR

BHOJPUR

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...

Bihar Talent Search Test 2026: बिहार में छठी से 12वीं तक...

Bihar Talent Search Test 2026, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों सहित विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को...