Breaking : महाकाल मंदिर के पास तेज बारिश में गिरी दीवार, 2 श्रद्धालुओं की मौत, कई दबे

डिजीटल डेस्क : Breaking – महाकाल मंदिर के पास तेज बारिश में गिरी दीवार, 2 श्रद्धालुओं की मौत, कई दबे। महाकाल नगरी उज्जैन में शुक्रवार की शाम को एक बड़ा हादसा हो गया।

महाकाल मंदिर के सामने बने गणेश मंदिर के पास पुरानी दीवार ढह जाने से 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इस हादसे में कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

महाकाल मंदिर के गेट नंबर 4 के पास की दीवार गिरी

मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले जमकर बारिश का दौर जारी रहने के बीच शुक्रवार शाम महाकाल मंदिर के गेट नंबर 4 के पास दीवार गिर गई। रेस्क्यू टीम लगातार राहत और बचाव में जुटी है।

बताया जा रहा है कि तेज बारिश के कारण बड़ा गणेश मंदिर से सटी पुरानी दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर 2 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला और बच्चा शामिल हैं। घायलों में एक छोटी बच्ची भी शामिल है जिसके पैर में चोट लगी है। एक महिला को गंभीर चोट आई है। उसे इंदौर रेफर किया गया है।

मलबे में कई दबे, घायलों में अधिकांश महाकाल मंदिर के सामने के दुकानदार

सभी घायलों को चरक अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया। बारिश तेज होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन करने में दिक्कत आ रही है।

अब भी मलबे में कई श्रदालुओं के दबे होने की सूचना है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज बारिश होने के कारण अचानक दीवार गिर गई, जिसमें कुछ लोग दब गए। अधिकांश घायल महाकाल मंदिर के सामने पूजा की सामग्री बेचने वाले हैं।

Mumbai Indians New Head Coach: कीरोन पोलार्ड बने मुंबई इंडियंस के...

 मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड को नया हेड कोच नियुक्त किया है। खिलाड़ी और बैटिंग कोच के बाद अब पोलार्ड संभालेंगे टीम की कमान।Mumbai...

Jio IPO Record: कमजोर बाजार में जियो IPO ने मचाया धमाल,...

 Jio IPO में 7.40 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड मांग आई। 1.38 करोड़ से अधिक आवेदन और 22.19 गुना सब्सक्रिप्शन के बाद 26 अक्टूबर...

Bihar Bank Ranking: 100 अंकों के मापन सूचकांक में IDFC फर्स्ट...

 बिहार में 100 अंकों के मापन सूचकांक से बैंकों की रैंकिंग तय हुई। IDFC फर्स्ट बैंक 74 अंकों के साथ टॉप पर रहा, जबकि...