Advertisment

Siliguri में बिहारी छात्रों से बदसुलूकी मामले में डिप्टी सीएम ने कहा ‘कुछ लोग देश में फैलाना चाहते हैं अराजकता, इन्हे…’

पटना: पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में परीक्षा देने गए बिहार के छात्रों के साथ बदसुलूकी मामला ने बिहार में राजनीतिक रूप ले लिया है। मामले में पक्ष विपक्ष दोनों एक दूसरे पर हमलावर बने हुए हैं। मामले को बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने दुखद बताया है। उन्होंने कहा कि बिहार और बंगाल के लोग एक-दूसरे के राज्यों में रह सकते हैं, यही हमारी संस्कृति की खूबसूरती है, लेकिन कुछ लोग देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं।

ऐसे लोगों को रोकना जरुरी है। इसके साथ ही उन्होंने भागलपुर में पुल गिरने की घटना पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनके परिवार को जिम्मेदार ठहराया। विजय सिन्हा ने कहा कि यह पुल तेजस्वी के माता-पिता के समय का बना हुआ है और उसी वक्त इसमें घोटाला हुआ था। विजय सिन्हा ने भागलपुर में पुल गिरने की घटना पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह पुल उस वक्त बना था जब तेजस्वी यादव के माता-पिता सत्ता में थे, और उसी समय घोटाला हुआ था।

अब जब पुल गिरा है, तो नेता प्रतिपक्ष सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं, लेकिन असलियत से दूरी बनाए रखते हैं। वे न तो इस घटना की सही जानकारी लेते हैं और न ही पीड़ितों के परिवारों से मिलने जाते हैं। डिप्टी सीएम ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर बयान देने से पहले उन्हें तथ्यों की जांच करनी चाहिए और जनता के साथ खड़ा होना चाहिए।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Harsh Firing में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई थी मौत, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Siliguri Siliguri Siliguri

Siliguri

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...