पटना: पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में परीक्षा देने गए बिहार के छात्रों के साथ बदसुलूकी मामला ने बिहार में राजनीतिक रूप ले लिया है। मामले में पक्ष विपक्ष दोनों एक दूसरे पर हमलावर बने हुए हैं। मामले को बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने दुखद बताया है। उन्होंने कहा कि बिहार और बंगाल के लोग एक-दूसरे के राज्यों में रह सकते हैं, यही हमारी संस्कृति की खूबसूरती है, लेकिन कुछ लोग देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं।
ऐसे लोगों को रोकना जरुरी है। इसके साथ ही उन्होंने भागलपुर में पुल गिरने की घटना पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनके परिवार को जिम्मेदार ठहराया। विजय सिन्हा ने कहा कि यह पुल तेजस्वी के माता-पिता के समय का बना हुआ है और उसी वक्त इसमें घोटाला हुआ था। विजय सिन्हा ने भागलपुर में पुल गिरने की घटना पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह पुल उस वक्त बना था जब तेजस्वी यादव के माता-पिता सत्ता में थे, और उसी समय घोटाला हुआ था।
अब जब पुल गिरा है, तो नेता प्रतिपक्ष सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं, लेकिन असलियत से दूरी बनाए रखते हैं। वे न तो इस घटना की सही जानकारी लेते हैं और न ही पीड़ितों के परिवारों से मिलने जाते हैं। डिप्टी सीएम ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर बयान देने से पहले उन्हें तथ्यों की जांच करनी चाहिए और जनता के साथ खड़ा होना चाहिए।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Harsh Firing में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई थी मौत, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट
Siliguri Siliguri Siliguri
Siliguri
Highlights