29 IAS अधिकारियों का तबादला, शशि शेखर बने पटना के नए उप नगर आयुक्त

पटना : बिहार प्रशासनिक सेवा (IAS) के 29 पदाधिकारियों का राज्य सरकार ने तबादला कर दिया है। शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने इन पदाधिकारियों के तबादलते की अधिसूचना जारी की। कुमारी सीमा को बीएमएसआईसीएल का मुख्य महाप्रबंधक (क्रय) बनाया गया है। जबकि बीएमएसआईसीएल के मुख्य महाप्रबंधक नजर हुसैन को पंचायती राज विभाग में संयुक्त सचिव एवं महाप्रबंधक रविंद्र कुमार को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण का संयुक्त सचिव बनाया गया है। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित होने वाले पदाधिकारियों की सेवा एवं भूमि सुधार विभाग सौंपी गई है।

मुजफ्फरपुर के नगर दंडाधिकारी रविशंकर शर्मा को गया का अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), नगर विकास के उप सचिव राहुल वर्मन को बिहार राज्य आवास बोर्ड का भू-संपदा पदाधिकारी सह संयुक्त सचिव, सारण के अपर समाहर्ता शंभू शर पांडे को मोतिहारी का उप विकास आयुक्त, पूर्णिया के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी मुकेश कुमार को सारण का अपर समाहर्ता, गया के अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था शशि शेखर को पटना नगर निगम का उप नगर आयुक्त, वैशाली के जिला पंचायत राज पदाधिकारी हरेंद्र राम को बीएमएसआईसीएल का महाप्रबंधक (क्रय), आपदा प्रबंदन के ओएसडी शैलेश चंद्र दिवाकर को बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति का प्रशासी पदाधिकारी, गया के संयुक्त आयुक्त वृंदा लाल को राज्य स्वास्थ्य समिति में समकक्ष पद पर पदस्थापन हेतु स्वास्थ्य विभाग को सेवा दी गई है।

Adobe Scan 27 Sep 2024 1 page 0001 22Scope News Adobe Scan 27 Sep 2024 1 page 0002 22Scope News Adobe Scan 27 Sep 2024 1 page 0003 22Scope News Adobe Scan 27 Sep 2024 1 page 0004 22Scope News Adobe Scan 27 Sep 2024 1 page 0005 22Scope News

यह भी देखें :

गया के वरीय उप समाहर्ता रविंद्र कुमार दिवाकर को पटना का अपर समाहर्ता (विशेष कार्यक्रम), बिहार तकनीकी सेवा आयोग के ओएसडी मेधावी को शिवहर का अपर समाहर्ता, गया के अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) कुमार पंकज को गया का अपर जिला दंडाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार, नालंदा के वरीय उप समाहर्ता को रवींद्र कुमार को पूर्णिया का जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, समस्तीपुर के वरीय उप समाहर्ता पवन कुमार मंडल को कैमूर का जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, वैशाली के वरीय उप समाहर्ता अमन कुमार सुमन को मधेपुरा का जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, कैमूर के वरीय उप समाहर्ता डॉ. संजीव कुमार सज्जन को मधुबनी का जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बने हैं।

यह भी पढ़े : बिहार में 7 IAS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Jharkhand Police Constable Recruitment: 2015 की आरक्षी भर्ती पर हाईकोर्ट सख्त,...

 झारखंड हाईकोर्ट ने 2015 की आरक्षी भर्ती में शारीरिक, मेडिकल और लिखित परीक्षा पास करने के बावजूद नियुक्ति नहीं मिलने पर राज्य सरकार और...

Jharkhand Assistant Teacher Result 2026: 26 हजार सहायक आचार्य भर्ती का...

झारखंड में 26 हजार सहायक आचार्य भर्ती का संशोधित रिजल्ट जारी करने की तैयारी अंतिम चरण में है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राज्य...

Ranchi Train Ticket Waiting List: दुर्गापूजा में ट्रेनों में टिकट की...

 दुर्गापूजा में रांची, हटिया और संबलपुर से चलने वाली ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। वंदे भारत, जनशताब्दी और राजधानी एक्सप्रेस...