मूसलाधार बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी, शहरी इलाकों के लोग काफी परेशान

मोतिहारी : लगातार मूसलाधार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी ला दी है लेकिन शहरी इलाकों में जलजमाव और झील जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। नेपाल से सटे रक्सौल नगर परिषद इलाके में जगह-जगह पर जलजमाव जैसी तस्वीर दिख रही है। वहीं नेपाल-मोतिहारी-रक्सौल मुख्य मार्ग पर भी लगभग डेढ़ फीट पानी का जमा हो गया है। सब्जी मंडी, गली, मुहल्ला और मुख्य पथ इन तमाम इलाके झील में तब्दील हो गई है। साथ ही रक्सौल स्टेशन पर भी बारिश ज्यादा होने और शेड के टूट जाने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी प्लेटफार्म पर ही गिर रहे हैं। खासतौर पर रक्सौल के सब्जी मंडी इलाके में ज्यादा जलजमाव होने से लोग काफी परेशान से दिख रहे हैं। स्कूली बच्चे और ऑफिस जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़े : बूढ़ी गंडक नदी में लगातार बढ़ रहा है जलस्तर, ज्यादातर गांव का हुआ कटाव

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Jadugoda Protest: जादूगोड़ा में विधायक के खिलाफ फूटा गुस्सा, 19 करोड़...

Jadugoda Protest: मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा मोड़ चौक पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पोटका के विधायक संजीव सरदार का पुतला फूंका।...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक...

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...

Nirsa Murder Case: धनबाद में दिल दहला देने वाली वारदात! घर...

Nirsa Murder Case: धनबाद ज़िले के निरसा थाना क्षेत्र में आने वाली साहेबगंज बस्ती में मंगलवार सुबह-सुबह हत्या की एक चौंकाने वाली घटना हुई।...