Advertisment

झमाझम बारिश से किसानों के खिले चेहरे, खेती की तैयारी में जुटे

नालंदा : जिले में सुबह से ही झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। लोग जोर-शोर से खेती किसानी में जुट गए हैं। मोरी में भी जान आने लगी है। इस बारिश से किसानों ने अपने खेती के काम में तेजी लाएंगे। जहां एक बूंद पानी के लिए किसान तरस रहे थे। वहीं बारिश होने से किसान के चेहरे पर रौनक दिखी।

पिछले कई दिन से बारिश नहीं हो रही थी। इस कारण रोपनी के लिए लोग आगे नहीं आ रहे थे। नदी तालाब भी सूखे पड़े होने से किसान काफी परेशान थे। लेकिन, मंगलवार को मानसून सक्रिय होने से किसानों के चेहरे दमक उठे हैं। आसपास के गांवों में किसान सुबह से ही धान का बिचड़ा देखने में लगे थे। कृषि पदाधिकारी उमाकांत ने बताया कि प्रखंड में 94.6 एमएम बारिश हुई है। इस बारिश से किसानों को विशेष फायदा होगा। जिन किस की मोरी तैयार है, वे धान की रोपनी भी शुरू कर सकेंगे। वहीं सूख रहे बिचड़ा में काफी जान आ जाएगी।

यह भी पढ़े : बुनियादी सुविधाओं से वंचित बाजितपुर गांव, बरसात में बन जाता है टापू

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजा कुमार की रिपोर्ट

BSL Contract Workers PPE: संविदा कर्मियों की सुरक्षा को लेकर BSL...

BSL Contract Workers PPE: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए वर्कप्लेस पर सुरक्षा के उपायों को और...

Ranchi Drug Awareness Program: रांची में नशे के खिलाफ बड़ा जागरूकता...

Ranchi Drug Awareness Program: रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ की ओर से विवेकानंद विद्यामंदिर, सेक्टर-2, धुर्वा में “Say No to Drugs and Yes to...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले में ED का बड़ा...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनबाद के कोयला व्यापारी एलबी सिंह से जुड़े लोगों...