बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती की चल रही परीक्षा, सुबह से हो रही बारिश, छात्र परेशान

सासाराम : सासाराम में बिहार पुलिस के कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा चल रही है। लेकिन सुबह से ही हो रही मूसलाधार बारिश से लोग काफी परेशान हो गए हैं। खासकर, परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में काफी दिक्कत हो रही है। कई जगह ऑटो से जा रहे परीक्षार्थी की ऑटो नाले में फंस गई तो कई जगह कार को नाला में फंसा हुआ देखा गया। वहीं अपने अभिभावकों के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचे अभ्यर्थी तो अंदर केंद्र में चले गए। लेकिन अभिभावक बारिश में परेशान दिखे।

Goal 7 22Scope News

बारिश के कारण जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है, छात्र व अभिभावक भी परेशान

आपको बता दें कि बारिश के कारण जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा देने वाले छात्र व अभिभावक भी परेशान हैं। कई परीक्षार्थियों की बारिश के कारण समय से नहीं पहुंचने पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश पर रोक भी लगा दी गई है। इस संबंध में सासाराम के सदर एसडीएम आशुतोष रंजन ने बताया कि नियम सबके लिए समान होता है। क्योंकि लगातार बारिश से परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में परेशानी हुई। इसके बावजूद परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। बता दें कि यहां 21 स्थानों पर परीक्षा केंद्र संचालित की गई है।

यह भी पढ़े : राज्यपाल ने कहा- कानून से बड़ा कोई नहीं, वकील संवेदनशीलता के साथ कमजोर व्यक्ति के होते हैं आवाज…

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...