Advertisment

रफ्तार का कहर : ट्रक ने युवक को कुचला, मौत

बेगूसराय : बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने एक युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना नगर थाना क्षेत्र के जेल गेट के निकट एनएच 31 की है.

बताया जाता है कि आज सुबह जेल गेट के पास एक युवक एनएच 31 क्रॉस कर रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक युवक की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के बगवाड़ा गांव निवासी 28 वर्षीय विकास कुमार के रूप में किया गया है.

घटना के बाद ट्रक भागने में सफल रहा. घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है. बताया जा रहा है कि जेल में किसी से मुलाकात करने युवक आया होगा. उसी दौरान ट्रक ने उसे कुचल जिससे उसकी मौत हो गई.

रिपोर्ट : सुमित

कोहरा बना काल : तेज रफ्तार वाहन ने बुजुर्ग को कुचला, मौत

Jugsalai Sharab Dukaan Virodh: जुगसलाई में शराब दुकान को लेकर बवाल,...

Jugsalai Sharab Dukaan Virodh: जुगसलाई इलाके में स्थानीय लोगों ने मंदिर के सामने शराब की दुकान खोलने का विरोध किया है। उनका तर्क है कि...

Baghmara Bijli Vivad: बाघमारा में बिजली विवाद बना हिंसक, पथराव और...

Baghmara Bijli Vivad: ज़िले के बाघमारा ब्लॉक के बरोरा थाना क्षेत्र में बिजली सप्लाई बहाल करने को लेकर दो गांवों के लोगों के बीच हुआ...

East Singhbhum Dhan Ropai: कम बारिश के बीच कैसे बचा रहे...

East Singhbhum Dhan Ropai: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में इस साल सामान्य से कम बारिश होने के बावजूद, किसान धान की रोपाई में तेज़ी से...