बेरमो में रफ्तार का कहर : ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर हुई मौत

बेरमो (बोकारो) : बेरमो में बुधवार की रात रफ्तार का कहर देखने को मिला. पेटवार थाना के फुसरो-जैनमोड़ मुख्य मार्ग के पिपड़ातांड के पास अज्ञात ट्रक ने बाइक संख्या जेएच09ई 0536 को जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें बाइक सवार बेरमो बैधकारो निवासी जितेंद्र कुमार मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाइक सवार युवक जैनमोड़ से फुसरो की ओर जा रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचल दिया. घटना की सूचना मिलते ही बेरमो थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं, और मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई हैं. सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लगी गई हुई थी. वहीं मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

रिपोर्ट : मनोज कुमार

Next

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...