बेगूसराय में रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचला, मौत

बेगूसराय : बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचल दिया। जिससे मोटरसाइकिल सवार युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा गया। घटना लाखों थाना क्षेत्र के लाखों स्थित एनएच-31 के पास की है। मृत्यु युवक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरमपुर चकोर गांव के रहने वाले प्रमोद सिंह पुत्र प्रेम कुमार और छोटू के रूप में की गई है।

परिजनों ने बताया कि प्रेम कुमार उर्फ छोटू, एमआर का काम करता था। उन्होंने बताया कि खगड़िया दवाई का आर्डर लेने के लिए गए थे। जब दवाई का आर्डर लेकर वापस प्रेम कुमार मोटरसाइकिल से सवार होकर खगड़िया से अपने घर लौट रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने लाखों स्थित एनएच-31 के पास जोरदार मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया। जिससे प्रेम कुमार उर्फ छोटू की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं इस हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने लाखों थाना पुलिस को दी। मौके पर लाखों थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपनी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

मनोहर कुमार सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

 Welcomhotel by ITC: राजगीर के होटल अजातशत्रु का संचालन करेगा Welcomhotel...

बिहार सरकार ने राजगीर के होटल अजातशत्रु के संचालन के लिए Welcomhotel by ITC के साथ एमओयू किया। 104 कमरों वाले होटल का संचालन...

Jharkhand Cabinet Decisions: शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मिली रफ्तार,...

Jharkhand Cabinet Decisions: झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, शहरी विकास, पर्यावरण, न्याय व्यवस्था और समाज कल्याण से जुड़े कई अहम प्रस्तावों...

Motihari SDM Posting Fraud: SDM की पोस्टिंग के नाम पर 25...

Motihari SDM Posting Fraud: पूर्वी चंपारण में SDM के पद पर पोस्टिंग दिलाने के बदले ₹25 लाख की कथित मांग का मामला सामने आया...