Advertisment

Palamu में खिड़की का ग्रिल तोड़कर लाखो की चोरी, जांच में जुटी पुलिस…

Palamu : पलामू में एक घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। जिस वक्त घटना घटी उस वक्त घर में कोई नहीं था। पूरा परिवार रांची गया हुआ था। यह घटना मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मामले को लेकर मेदिनिनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : कॉल करने के लिए मांगा फोन और हो गए नौ दो ग्यारह, तीन शातिर गिरफ्तार… 

खिड़की में लगी ग्रिल तोड़कर चोरों ने उड़ा लिए 11.50 लाख के सामान

मामले को लेकर भुक्तभोगी मनीष तिवारी ने थाने में मामला दर्ज कराया है। दर्ज मामले के अनुसार बीते 23 सितंबर को परिवार के लोग सदस्य राजधानी रांची गए हुए थे। इस दौरान घर पर कोई भी नहीं था। जब वे रांची से 28 सितंबर को घर पर लौटे तो देखा कि बिल्डिंग के दो तल्लों में चोरी हो गई है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather Today : रुको जरा ठहरो, अभी खत्म नहीं हुआ, ये है अनुमान… 

चोरों ने खिड़की में लगी ग्रिल को तोड़ककर चोरो ने घर के भीतर गए और ऊपर और नीचे के तल्ले के कमरे का ताला तोड़कर आलमारी से नगद डेढ़ लाख रुपए और 10 लाख के सोने और चांदी के आभूषण की चोरी कर ली। चोरो ने घर में रखे नेकलेस, सोने का चैन, अंगूठी, चांदी के सामान सहित कई सामान ले उड़े। चोरी किए गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 11.50 लाख बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

Kosi Mechi River Link Project: कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना से सीमांचल...

Kosi Mechi River Link Project, Patna: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर...

Hajipur Electricity Projects 2026: हाजीपुर में ऊर्जा सचिव का दौरा, बिजली...

Hajipur Electricity Projects 2026: बिहार ऊर्जा विभाग के सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव ने बुधवार को हाजीपुर जिले...

Jharkhad JPSC Radd News: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश को...

Jharkhad JPSC Radd News, रांची: झारखंड सरकार की ओर से नियुक्तियां रद्द करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। 11वीं से...