पटना: सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, पटना में महानिरीक्षक के पद पर आईपीएस नैयर हसनैन खान ने सोमवार को पर अपना कार्यभार संभाल लिया। नैयर हसनैन खान भारतीय पुलिस सेवा में 1996 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने पंकज कुमार दाराद के स्थान पर सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, पटना के महानिरीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण किया है।
इस अवसर पर नैयर हसनैन खान को सशस्त्र सीमा बल, सीमांत पटना द्वारा कर्पूरी ठाकुर सदन के कार्यालय परिसर पटना में गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया। मौक़े पर कुमार चन्द्र विक्रम, उप-महानिरीक्षक, सीमांत पटना द्वारा पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इसके उपरांत उन्हें सीमांत मुख्यालय पटना के कार्यक्षेत्र के बारे में जानकारी दी गयी।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- FCI Patna में हिंदी पखवाड़ा का हुआ समापन, हिंदी के प्रयोग पर जोर
SSB Patna SSB Patna
SSB Patna


















