SSB के महानिदेशक ने भारत-नेपाल सीमा का किया औपचारिक भ्रमण

पटना : सशस्त्र सीमा बल (SSB) के महानिदेशक अमृत मोहन प्रसाद ने भारत नेपाल सीमा का औपचारिक भ्रमण के लिए अपने दो दिवसीय दौरे के अंतर्गत सोमवार को सीमांत मुख्यालय पटना पहुंचे। सीमांत मुख्यालय एसएसबी पटना के कार्यालय परांगण में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके उपरांत एसएसबी के महानिरीक्षक नैयर हसनैन खान द्वारा सीमांत पटना के अधीन सभी बटालियनों में हो रहे कार्यों एवं दायित्वों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसी संदर्भ में महानिदेशक ने सीमा सुरक्षा के परिदृश्य में भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा की बेहतर नियंत्रण एवं प्रबंधन करने के मुद्दे पर सीमांत मुख्यालय के सभी अधिकरियों के साथ विचार विमर्श किया तथा बेहतर सीमा प्रबंधन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

इसके पश्चात महानिदेशक भारत नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र रक्सौल के लिए प्रस्थान किया जहां पर उन्होंने भारत-नेपाल सीमा के इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट रक्सौल, मैत्री ब्रिज रक्सौल एवं सीमा चौकी पनटोका का भ्रमण किया। इस दौरान नैयर हसनैन खान महानिरीक्षक, सशस्त्र सीमा बल और सीमांत पटना ने महानिदेशक को भारत नेपाल सीमा पर वर्तमान सुरक्षा संबंधी प्रचालन तथा प्रसाशनिक गतिविधियों से अवगत कराया। इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट रक्सौल में अमृत मोहन प्रसाद ने सहायक एजेंसियों के वरीय अधिकारियों के बैठक की और सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

यह भी देखें :

इस बैठक में मित्र राष्ट्र नेपाल के आर्म्ड पुलिस फार्स के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया। बैठक में आर्म्ड पुलिस फार्स (नेपाल) के साथ भारत-नेपाल सीमा पर होने वाले जाली नोट तथा मादक पदार्थो की तस्करी, वन्य जीव उत्पादों की तस्करी, मानव तस्करी, अवैध विदेशी नागरिकों का आवागमन, सीमा पार अपराध और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए विशेष बल दिया गया।

यह भी पढ़े : पटना में एक बार फिर से पुलिस टीम पर हमला, SI घायल

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री से Google India के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से आज बिहार भवन नई दिल्ली में गूगल इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट चंदू थोटा के नेतृत्व में एक...

RJD सुप्रीमो लालू यादव बिना सुरक्षा घर से निकले, पटना की...

पटना : पटना में बुधवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने लोगों को हैरान कर दिया। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख व...

नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म, Video बनाकर धर्म परिवर्तन का...

कैमूर : कैमूर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने एक व्यक्ति पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने, वीडियो...

अररिया में रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में साइकिल सवार सहित...

अररिया : अररिया में रफ्तार का कहर देखने को मिला। अररिया-पूर्णिया मुख्य मार्ग एनएच-27 फोरलेन सड़क पर हुए हादसे में एक साइकिल सवार सहित...

चलती ट्रेन में चढ़ रही महिला की जान बचाकर RPF कांस्टेबल...

सिवान : सिवान रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के एक जवान की सतर्कता और बहादुरी से दुरौंधा रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा रेल हादसा टल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img