Advertisment

रांची की नई पहचान: कांटाटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन नवरात्र के पहले

रांची: नवरात्र के पहले दिन रांचीवासियों को दो महत्वपूर्ण तोहफे मिलने जा रहे हैं। 3 अक्टूबर को सुकुरहुटू में बने ट्रांसपोर्ट नगर फेज वन का उद्घाटन दोपहर 12 बजे किया जाएगा। साथ ही, फेज टू का शिलान्यास भी इसी दिन किया जाएगा। वहीं, 4 अक्टूबर को कांटाटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन सुबह 11:30 बजे होगा और इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दोनों महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। कांटाटोली फ्लाईओवर परियोजना में 486 प्रीकास्ट सेगमेंटल बॉक्स लगाए गए हैं, और बिजली के खंभे लगाने का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। हालांकि, कुछ स्थानों पर सड़क पर बिटुमिन चढ़ाने का काम बाकी है, जिसे तेजी से पूरा किया जा रहा है।

यह फ्लाईओवर परियोजना 2016 में शुरू हुई थी, जिसकी शुरुआती लागत 42 करोड़ रुपए और लंबाई 900 मीटर थी। 2017 में काम शुरू हुआ, लेकिन 2018 में इसकी लंबाई 1250 मीटर कर दी गई, जिससे लागत 84 करोड़ रुपए तक पहुंच गई। बाद में हेमंत सरकार के आने के बाद परियोजना का डीपीआर और डिजाइन फिर से तैयार किया गया और फ्लाईओवर की लंबाई 2250 मीटर कर दी गई, जिसकी कुल लागत 225 करोड़ रुपए आई। यूटिलिटी लाइन शिफ्टिंग पर भी 10 करोड़ रुपए का खर्च आया है।

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...