Advertisement
Advertisement

CM Yogi Boosts Sports : ओलंपिक –पैरालंपिक मेडल जीतने वालों को CM Yogi ने बनाया करोड़पति

डिजीटल डेस्क : CM Yogi Boosts Sports – ओलंपिक –पैरालंपिक मेडल जीतने वालों को CM Yogi  ने बनाया करोड़पति। इस वर्ष पेरिस में संपन्न हुए ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों के प्रतिभागी खिलाड़ियों के लिए उत्तर प्रदेश के CM Yogi आदित्यनाथ ने घोषणा के मुताबिक अपना खजाना खोल दिया है।

प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को जहां लखपति बना दिया है तो वहीं मेडल जीतने वालों को CM Yogi आदित्यनाथ ने करोड़पति भी बना दिया है।

यूपी की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को पेरिस ओलंपिक एवं पैरालंपिक गेम्स-2024 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान समारोह में CM Yogi आदित्यनाथ ने कुल 8 खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि, स्मृति चिन्ह आदि भेंट कर सम्मानित किया।

दिव्यांग गोल्ड मेडलिस्ट प्रवीण को CM Yogi ने दिए 6 करोड़

इसी कार्यक्रम में अपने संबोधन से पहले CM Yogi आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों एवं भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ पेरिस ओलंपिक एवं पैरालंपिक गेम्स-2024 पदक विजेता खिलाड़ियों को मोटी धनराशि का चेक प्रदान किया।

पेरिस पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रवीण कुमार को 6 करोड़ रुपये की धनराशि से सम्मानित किया गया।

पैरालंपिक बैडिमिंटन में लगातार दूसरी बार रजत पदक प्राप्त करने पर उत्तर प्रदेश के खेल सचिव सुहास हलवाई को 4 करोड़ रुपये की राशि से सम्मानित किया गया।

इटावा के अजीत सिंह को पैरालंपिक में जैवलिन थ्रो में रजत पदक जीतने पर 4 करोड़ रुपये से सम्मानित किया गया। मुजफ्फरनगर की प्रीती पाल को पेरिस पैरालंपिक में 100 मीटर और 200 मीटर में अलग-अलग कांस्य पदक हासिल करने पर कुल 4 करोड़ रुपये की धनराशि प्रदान की गई।

सिमरन को 200 मीटर की दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर 2 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई। इसी क्रम में यूपी सरकार की ओर से ललित कुमार उपाध्याय, राजकुमार पाल को ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर 1-1 करोड़ रुपये की धनराशि से सम्मानित किया गया।

इनके अलावा जैवलिन थ्रो में प्रतिभाग करने वाले दीपेश कुमार को 10 लाख रुपये, डिस्कस थ्रो में प्रतिभाग करने वाली साक्षी कसाना को 10 लाख रुपये और आगरा के यश कुमार को पैरा केनाई में प्रतिभाग करने पर 10 लाख रुपये की प्रोत्साहन ऱाशि से सम्मानित किया गया।

इसी के साथ प्रतिभाग करने वाले पारूल चौधरी, प्रियंका, अन्नू रानी और प्राची को 10-10 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। इनके चार प्रशिक्षकों (गजेंद्र सिंह, गौरव खन्ना, राकेश कुमार यादव और डॉ. सत्यपाल सिंह) को भी सम्मानित किया गया।

CM Yogi बोले – मेडल विजेता खिलाड़ियों के यूपी में इंतजार कर रही नौकरियां

CM Yogi  आदित्यनाथ ने खेलकूद और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ओ से जारी कार्यक्रमों का भी विस्तार से जिक्र किया।

CM Yogi  ने कहा कि – ‘भारतीय मनीषा कहती है कि एक सर्वश्रेष्ठ जीवन यापन स्वस्थ शरीर से ही संभव है। स्वस्थ शरीर के लिए हर कार्य के साथ व्यवस्थित ढंग से जुड़ने के लिए एक मंच चाहिए। मेडल जीतने वाले इन खिलाड़ियों का उत्तर प्रदेश की नौकरियां भी इंतजार कर रही हैं।

अभी टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने के लिए अपने ललित उपाध्याय को सीधे डिप्टी एसपी का नियुक्ति पत्र दिया है। इसके अलावा क्रिकेट के लिए दीप्ति शर्मा, ऐथलेटिक्स के लिए पारूल चौधरी, शूटिंग खिलाड़ी अखिल श्योरान, कबड्डी में अर्जुन देसवाल उत्तर प्रदेश सरकार में सीधे डिप्टी एसपी पद पर नियुक्त किए गए हैं।

इसी के साथ जूडो खिलाड़ी के रूप में विजय कुमार यादव को, कुश्ती खिलाड़ी के रूप में दिव्या काकरान को नायब तहसीलदार की सीधी नियुक्ति उपलब्ध कराई गई है।

अर्जुन सिंह, प्राची और पुनीत कुमार को जिला युवा कल्याण, सेल्स टैक्स आदि का अधिकारी बनाया गया है। अब तक ऐसे 500 खिलाड़ियों को प्रदेश की सरकारी सेवा में नियुक्ति प्रदान कर चुके हैं’।

लखनऊ में ओलंपिक-पैरालंपिक के प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित करते सीएम योगी आदित्यनाथ।
लखनऊ में ओलंपिक-पैरालंपिक के प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित करते सीएम योगी आदित्यनाथ।

CM Yogi बोले – पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के प्रति भी संजीदा है उत्तर प्रदेश की सरकार

CM Yogi  आदित्यनाथ ने उभरते और मौजूदा सक्रिय खिलाड़ियों के साथ पूर्व में अपना लोहा मनवा चुके एवं जलवा बिखेर चुके खिलाड़ियों के प्रति भी अपनी गंभीरता दिखाई है।

अपने संबोधन में CM Yogi  ने बताया कि – ‘अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर पदक जीतने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए हर वर्ष यूपी सरकार ने लक्ष्मण (पुरुष वर्ग) और रानी लक्ष्मी बाई (महिला वर्ग) पुरस्कार देना तय किया है।

जिन पूर्व खिलाड़ियों को पद्म, खेल रत्न, अर्जुन आदि पुरस्कार मिल चुके हैं, उन्हें 20 हजार रुपये प्रतिमाह की वित्तीय सहायता प्रदेश सरकार दे रही है।

वृद्ध, अशक्त और विपदाग्रसत राज्य स्तरीय खिलाड़ियों को 4 हजार रुपये, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को 6 हजार रुपये और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी को 10 हजार रुपये प्रतिमाह वित्तीय सहायता दी जाती है।

एकलव्य क्रीड़ा कोच का गठन भी प्रदेश के अंदर किया गया है। साथ-साथ प्रदेश के अंदर पहला स्पोर्टस यूनिवर्सिटी का निर्माण भी हम लोग मेरठ में कर रहे हैं। मेजर ध्यानचंद के नाम पर उसका काम उच्चस्तर पर आगे बढ़ा है। इन सभी कार्यक्रमों को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में और उनके मार्गदर्शन में काम हुआ है‘।

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...