गढ़वा में भ्रष्टाचार के खिलाफ पूर्व मंत्री के नेतृत्व में हुआ धरना प्रदर्शन

गढ़वा. भ्रष्टाचार के खिलाफ पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह के नेतृत्व में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन चिनिया में किया गया। इस दौरान अपने संबोधन में पूर्व मंत्री ने कहा कि गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में भ्रष्टाचार चरम पर है। गढ़वा जिले की जनता चिनिया ब्लॉक में किसी भी काम से जाती है तो बिना घूस लिए कोई काम नहीं होता है। उन्होंने कहा कि पूर्व के विधायक और वर्तमान विधायक ने पूरे विधानसभा क्षेत्र को चारागाह बना दिया है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ पूर्व मंत्री के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन

पूर्व मंत्री ने कहा कि आप किसी भी काम से जाइए लोगों ने दुकान खोल रखी है। चिनीया प्रखण्ड के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। न अच्छी सड़कें है और न ही बिजली और पानी है। एक सड़क को बार-बार बनवाने का काम किया जा रहा है। साथ ही वे अयूब मंसूरी की हत्या के बारे में बात करते हुए कहा कि अयूब एक सच्चा समाजसेवी था, जिसकी निर्मम हत्या कर दी गयी।

उन्होंने कहा कि मंत्री जी एक तरफ तो बोलते है, वो अल्पसंख्यकों सच्चे हितैसी हैं और दूसरी तरफ उन्हें डरा धमका कर शोषण करने का काम करते हैं। अंत में पूर्व मंत्री ने सभी प्रखंड वासियों को धन्यवाद दिया, जो इतनी गर्मी में भी भ्रष्टाचार के खिलाफ हजारों की संख्या में साथ आये थे।

कार्यक्रम मुख्य रूप से राम लखन यादव चिनियां प्रखंड अध्यक्ष, बिनोद सिंह, इफ्तिखार अंसारी, फनु सिंह, सिकेंद्र सिंह, ताहिद अंसारी, हाजीमोईन अंसारी, सूरज सिंह, संजय तिवारी, शाहीद अंसारी, शिवनाथ चौधरी, लक्ष्मण पासवान बीडीसी, सतनारायण यादव जिला परिषद उपाध्यक्ष, बाबुल सिंह, उमेश सिंह, कैलास यादव, अताउल अंसारी, श्याम किशोर यादव, जनाब अंसारी, गरीबा भुईया, परमेश्वर यादव, अयोध्या साव सहित हजारों की संख्या में प्रखंड वासी उपस्थित थे।

Vande Bharat Train: कोडरमा में दो वंदे भारत ट्रेनें एक ही...

कोडरमा धनबाद रेलखंड पर दसरा ब्लॉक हॉल्ट के पास दो वंदे भारत ट्रेनें एक ही डाउन ट्रैक पर करीब 50 मीटर की दूरी तक...

Jharkhand Weather Update: रांची में 30 जून तक बारिश के संकेत,...

झारखंड में 24 जून तक सामान्य से 58 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई है। रांची में 30 जून तक बारिश की संभावना है, जबकि...

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...